Biodiversity and its Conservation NEET प्रश्न हिंदी में — वनस्पति विज्ञान (Botany) MCQ उत्तर सहित

Biodiversity and its Conservation (Botany) के NEET बहुविकल्पीय प्रश्न हिंदी में मुफ़्त हल करें — तुरंत सही उत्तर और विस्तृत व्याख्या के साथ। लॉगिन की आवश्यकता नहीं।

सभी Physics Chemistry Botany Zoology
भाषा English हिंदी
Clear Register free for difficulty & keyword filters

पशु फार्म तीव्र हरितगृह प्रभाव उत्पन्न करने के लिए जाने जाते हैं। यह किस कारण है

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

(b) : पशु फार्म से आशय मांस तथा ऊन आदि के लिए मवेशी या भेड़ जैसे चरने वाले पशुओं को पालने की प्रथा से है। मुख्यतः पशुपालन के लिए नियत भूभाग को रैंच कहते हैं। इस प्रथा से त्वरित वनोन्मूलन हुआ है तथा वायुमंडल में मेथेन गैस की बढ़ी हुई सांद्रता में योगदान मिला है। मवेशी जो कुछ खाते हैं, वह उनके आमाशय (रूमेन) में रहने वाले मेथेनोजन (जीवाणुओं) की क्रिया के अधीन होता है। इन जीवाणुओं की खाद्य पदार्थ पर क्रिया से मेथेन गैस बनती है, जो पशुओं के अपानवायु के माध्यम से पृथ्वी के वायुमंडल में मुक्त होती है, जहाँ यह कार्बन डाइऑक्साइड की तरह ही ऊष्मा अवशोषित करके वैश्विक तापन में योगदान देती है।

सही कथन का चयन कीजिए।

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

(c) : कणिकीय पदार्थ में मुख्यतः धूल, कज्जल कण, वाष्पशील हाइड्रोकार्बन, कुछ सल्फेट तथा धात्विक अवशेष सम्मिलित हैं, जो कारखानों, विद्युत संयंत्रों, वाहनों आदि जैसे स्रोतों द्वारा वायु में उत्सर्जित किए जाते हैं। PM को सामान्यतः आकार के आधार पर विभिन्न वर्गों में बाँटा जाता है, जो कुल निलंबित पदार्थ (TSP) से PM-10 (10 μ या उससे कम व्यास वाले कण) तथा PM-2.5 (2.5 μ या उससे कम व्यास वाले कण) तक होते हैं। सबसे छोटे कण मानव स्वास्थ्य के लिए सर्वाधिक जोखिम उत्पन्न करते हैं। बड़े कण (10 μ) श्लेष्म के माध्यम से फेफड़ों से सरलता से बाहर निकाले जा सकते हैं, परंतु सूक्ष्मतर कण ( 2.5 μ) फेफड़ों में गहराई तक प्रवेश करते हैं तथा फुफ्फुस कैंसर सहित गंभीर फुफ्फुस क्षति उत्पन्न कर सकते हैं।

बड़ी मात्रा में शहरी मलजल निकटवर्ती ग्रामीण नदी में बहाया जाता है। नदी में मलजल मिलने के बाद दी गई परिस्थितियों में से कौन घटित होगी?

(i) ग्राही जलाशय की जैवरासायनिक ऑक्सीजन माँग (BOD) बढ़ जाती है।
(ii) ग्राही जलाशय की घुलित ऑक्सीजन घट जाती है।
(iii) इससे मछलियों तथा अन्य जलीय जीवों में मृत्यु नहीं होगी
(iv) इससे ग्राही जलाशय का पोषक-संवर्धन होगा।

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

(b) : जब जैव-निम्नीकरणीय कार्बनिक पदार्थ युक्त मलजल किसी जलाशय में छोड़ा जाता है, तो ग्राही जलाशय में कार्बनिक पदार्थ के जैव-निम्नीकरण में लगे सूक्ष्मजीव मलजल के अपघटन के लिए बहुत अधिक ऑक्सीजन का उपभोग करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप मलजल निस्सारण के बिंदु से नीचे की ओर घुलित ऑक्सीजन में तीव्र गिरावट आती है तथा जैविक ऑक्सीजन माँग (BOD) बढ़ जाती है। जल में पोषकों की बड़ी मात्रा की उपस्थिति प्लवकीय (मुक्त प्लावी) शैवालों की अत्यधिक वृद्धि करती है, जिसे शैवाल प्रस्फुटन कहते हैं। शैवाल प्रस्फुटन से जल की गुणवत्ता का ह्रास तथा मछलियों की मृत्यु होती है।

एक हरितगृह गैस कुल वैश्विक तापन में 14% योगदान देती है तथा दूसरी 6% योगदान देती है। इन्हें क्रमशः किस रूप में पहचाना जाता है 

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

(b)

जलीय पारितंत्र में DDT के जैविक आवर्धन के संबंध में कौन-सा विकल्प असंगत रूप से मिलाया गया है।

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

(d) सही मेल इस प्रकार है: जंतुप्लवक - 0.04 ppm
DDT के जैविक आवर्धन में पादपप्लवक में DDT की सांद्रता 0.003 ppm होती है।

कौन सही रूप से मिलाया गया है?

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

(a) आर्सेनिक द्वारा उत्पन्न ब्लैक फुट रोग परिधीय वाहिका रोग का एक गंभीर रूप है। यह ताइवान में देखा गया है।
फ्लोराइड  - अस्थि फ्लुओरोसिस
पारद  - मिनामाटा रोग
कैडमियम  - इटाई-इटाई

हरित मफलर किसके विरुद्ध महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

(a) सड़क किनारे लगे हरे पादपों को प्रायः हरित मफलर माना जाता है। ये हरित पट्टियाँ ध्वनि प्रदूषण को न्यूनतम करती हैं।

भारत सरकार ने 1980 के दशक में वनों की रक्षा तथा प्रबंधन के लिए स्थानीय समुदायों के साथ निकटता से कार्य करने की एक संकल्पना प्रारंभ की। वह संकल्पना है 

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

संयुक्त वन प्रबंधन (JFM) वनों की रक्षा तथा प्रबंधन के लिए स्थानीय समुदायों के साथ निकटता से कार्य करने हेतु प्रारंभ किया गया।

ओजोन की मोटाई किसके रूप में मापी जाती है:-

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

भूमि से वायुमंडल के शीर्ष तक वायु के स्तंभ में ओजोन की मोटाई डॉब्सन इकाई (DU) के रूप में मापी जाती है।

जैविक, भौतिक तथा रासायनिक पर्यावरण में अवांछनीय परिवर्तन लाने वाले कारकों को कहते हैं

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

पृष्ठ संख्या 270

परिचय

पर्यावरणीय मुद्दे

Ready to ace NEET?

Free access · No credit card required

Frequently Asked Questions

हाँ। इस पेज के हर Biodiversity and its Conservation प्रश्न को बिना लॉगिन किए मुफ़्त हल किया जा सकता है, और सही उत्तर व विस्तृत व्याख्या तुरंत देखी जा सकती है।

नहीं। प्रश्न हल करने और उत्तर देखने के लिए किसी खाते की आवश्यकता नहीं है। मुफ़्त खाता बुकमार्क, निजी नोट्स और प्रगति ट्रैकिंग जोड़ देता है।

इस प्रश्न बैंक में NEET के पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQ) और अभ्यास प्रश्न दोनों शामिल हैं — जहाँ लागू हो, हर प्रश्न पर उसका परीक्षा वर्ष अंकित है।