Cell cycle and Cell Divisions NEET प्रश्न हिंदी में — वनस्पति विज्ञान (Botany) MCQ उत्तर सहित

Cell cycle and Cell Divisions (Botany) के NEET बहुविकल्पीय प्रश्न हिंदी में मुफ़्त हल करें — तुरंत सही उत्तर और विस्तृत व्याख्या के साथ। लॉगिन की आवश्यकता नहीं।

सभी Physics Chemistry Botany Zoology
भाषा English हिंदी
Clear Register free for difficulty & keyword filters

अंतरावस्था:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

अंतरावस्था, यद्यपि विश्रामावस्था कहलाती है, वह काल है जिसमें कोशिका क्रमबद्ध रूप से कोशिका वृद्धि तथा DNA प्रतिकृतिकरण दोनों करके विभाजन की तैयारी करती है। अंतरावस्था आगे तीन प्रावस्थाओं में विभाजित है: G1, S तथा G2 प्रावस्था।

(पृष्ठ- 163)

घटनाओं का वह अनुक्रम जिसके द्वारा कोशिका अपने जीनोम का द्विगुणन करती है, कोशिकाओं के अन्य अवयवों का संश्लेषण करती है तथा अंततः संतति कोशिकाओं में विभाजित हो जाती है, कहलाता है:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

घटनाओं का वह अनुक्रम जिसके द्वारा कोशिका अपने जीनोम का द्विगुणन करती है, कोशिका के अन्य अवयवों का संश्लेषण करती है तथा अंततः दो संतति कोशिकाओं में विभाजित हो जाती है, कोशिका चक्र कहलाता है।

(पृष्ठ-162)

गलत कथन चुनिए:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

संशोधन: DNA संश्लेषण कोशिका चक्र की केवल एक विशिष्ट अवस्था में होता है जबकि कोशिकाद्रव्यी अवयवों में वृद्धि एक सतत प्रक्रिया है।

Go अवस्था के लिए कौन-सा सही है?
I. यह एक शांत अवस्था है
II. इस प्रावस्था में कोशिका चक्र रुक जाता है
III. इस अवस्था की G0 कोशिकाएँ वृद्धि या प्रचुरोद्भवन नहीं करतीं किंतु उपापचयी रूप से सक्रिय रहती हैं
IV. G0 कोशिकाएँ किसी उद्दीपन की प्रतिक्रिया में विभाजित हो सकती हैं

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

उपरोक्त सभी कथन G0 प्रावस्था के संबंध में सही हैं।

(पृष्ठ-164)

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

पादपों में अर्धसूत्री विभाजन परागकोशों तथा अंडाशय में होता है जिससे अगुणित युग्मक बनते हैं।

समसूत्री विभाजन की मध्यावस्था में प्रत्येक गुणसूत्र में _______ अर्धगुणसूत्र, _______ गुणसूत्रबिंदु, ________ काइनेटोकोर तथा _______ DNA अणु होते हैं:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

मध्यावस्था के गुणसूत्र 2 सहोदर अर्धगुणसूत्रों से बने होते हैं, जिन्हें 1 गुणसूत्रबिंदु एक साथ जोड़े रखता है।  गुणसूत्रबिंदुओं की सतह पर स्थित छोटी तश्तरीनुमा संरचनाएँ काइनेटोकोर कहलाती हैं जो संख्या में 2 होती हैं। ये संरचनाएँ गुणसूत्रों से तर्कु तंतुओं के जुड़ने के स्थल का कार्य करती हैं।

(पृष्ठ-165)

तारककाय हैं:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

तारककाय दो तारककेंद्रों से बने होते हैं। यह एक कोशिकांग है जो जंतु कोशिका के मुख्य सूक्ष्मनलिका संगठन केंद्र (MTOC) का कार्य करता है।

वे कोशिकीय संरचनाएँ जो पश्च पूर्वावस्था के दौरान लुप्त हो जाती हैं तथा अंत्यावस्था के दौरान पुनः प्रकट होती हैं:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

केंद्रक झिल्ली तथा केंद्रिका पश्च पूर्वावस्था के दौरान लुप्त हो जाती हैं और फिर अंत्यावस्था के दौरान पुनः प्रकट होती हैं।

(पृष्ठ-165)

जंतु कोशिका में कोशिकाद्रव्य विभाजन _______ द्वारा, _______ दिशा में होता है जबकि पादप कोशिका में _______ द्वारा, _______ दिशा में:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

जंतु कोशिका में कोशिकाद्रव्य विभाजन जीवद्रव्य झिल्ली में अभिकेंद्री दिशा में खाँच बनने से पूरा होता है जबकि पादप कोशिका में यह कोशिका के केंद्र में कोशिका पट्टिका बनने से होता है जो बाहर की ओर बढ़कर विद्यमान पार्श्व भित्तियों से मिल जाती है (अपकेंद्री)।

(पृष्ठ-166)

समसूत्री विभाजन तथा अर्धसूत्री-I के बीच एक अंतर यह है कि:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

अर्धसूत्री-I की पूर्वावस्था I में सूत्रयुग्मन अर्थात जीन विनिमय होता है जबकि समसूत्री विभाजन की पूर्वावस्था में ऐसी कोई घटना नहीं होती।

Ready to ace NEET?

Free access · No credit card required

Frequently Asked Questions

हाँ। इस पेज के हर Cell cycle and Cell Divisions प्रश्न को बिना लॉगिन किए मुफ़्त हल किया जा सकता है, और सही उत्तर व विस्तृत व्याख्या तुरंत देखी जा सकती है।

नहीं। प्रश्न हल करने और उत्तर देखने के लिए किसी खाते की आवश्यकता नहीं है। मुफ़्त खाता बुकमार्क, निजी नोट्स और प्रगति ट्रैकिंग जोड़ देता है।

इस प्रश्न बैंक में NEET के पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQ) और अभ्यास प्रश्न दोनों शामिल हैं — जहाँ लागू हो, हर प्रश्न पर उसका परीक्षा वर्ष अंकित है।