वसा, कार्बोहाइड्रेट तथा प्रोटीन के श्वसन-जनित विघटन में कौन-सा उपापचयज सामान्य है?
ऐसीटिल Co-A वसा, कार्बोहाइड्रेट तथा प्रोटीन के श्वसन-जनित विघटन में सामान्य है। ग्लूकोस तथा फ्रक्टोस हेक्सोकाइनेज एंजाइम की सक्रियता द्वारा फॉस्फोरिलीकृत होकर ग्लूकोस-6-फॉस्फेट बनाते हैं।
ग्लूकोस-6-फॉस्फेट फिर फ्रक्टोस 6 फॉस्फेट में तथा आगे फ्रक्टोस 1-6-बाइफॉस्फेट में बदल जाता है। पाइरुविक अम्ल ग्लाइकोलिसिस का अंत्य उत्पाद है।