वनस्पति विज्ञान (Botany) NEET प्रश्न हिंदी में — उत्तर सहित MCQ अभ्यास

वनस्पति विज्ञान (Botany) के NEET बहुविकल्पीय प्रश्न हिंदी में मुफ़्त हल करें — तुरंत सही उत्तर और विस्तृत व्याख्या के साथ। लॉगिन की आवश्यकता नहीं।

सभी Physics Chemistry Botany Zoology
भाषा English हिंदी
Register free for difficulty & keyword filters

त्रिगुणित (3n) प्राथमिक भ्रूणपोष केंद्रक की उपस्थिति किसका अभिलक्षण है

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

भ्रूणपोष वह भोजन-युक्त ऊतक है, जो बीजी पादपों में भ्रूण के पोषण हेतु होता है। अनावृतबीजियों में यह मादा युग्मकोद्भिद् को निरूपित करता है और इस प्रकार अगुणित (n) होता है। आवृतबीजियों में भ्रूणपोष एक विशेष ऊतक है, जो एक नर युग्मक के केंद्रीय कोशिका के द्विगुणित द्वितीयक केंद्रक के साथ संलयन (कायिक निषेचन अथवा त्रिसंलयन) के फलस्वरूप बनता है। संलयन का उत्पाद प्राथमिक भ्रूणपोष कोशिका है, जिसमें त्रिगुणित (3n) भ्रूणपोष केंद्रक होता है।

स्तंभ - I को स्तंभ - II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कोडों में से सही विकल्प चुनिए।

स्तंभ - I

स्तंभ - II

A.

क्लोरोफाइटा

(i)

Equisetum

B.

लाइकोप्सिडा

(ii)

Chara

C. 

फीयोफाइटा

(iii) 

Selaginella

D.

स्फीनोप्सिडा  

(iv)

Ectocarpus

कोड:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

दिए गए वंशों में से कौन समबीजाणुक है?

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

टेरिडोफाइट में अधिकांश पादप समबीजाणुक होते हैं (समान प्रकार के बीजाणु बनाने वाले), जैसे Lycopodium। किंतु Selaginella तथा Salvinia जैसे वंशों के पादप विषमबीजाणुक होते हैं (गुरु तथा लघु बीजाणु बनाने वाले)। Pinus तथा Cycas, जो अनावृतबीजी हैं, वे भी विषमबीजाणुक हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा वंश प्रवालाभ मूलों से संबंधित है?

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

Cycas में मूल दो प्रकार की होती हैं - सामान्य तथा प्रवालाभ मूल। प्रवालाभ मूल अनियमित, ऋणात्मक गुरुत्वानुवर्ती, द्विभाजित शाखित तथा प्रवाल जैसी होती हैं, जिनमें मूलरोम एवं मूलगोप नहीं होते। प्रवालाभ मूलों का Nostoc तथा Anabaena जैसी नील-हरित शैवाल जातियों के साथ सहजीवी संबंध होता है।

निम्नलिखित में से शैवालों का कौन-सा समूह ऐल्जिन उत्पन्न करता है?

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

ऐल्जिनिक अम्ल (अथवा ऐल्जिन या ऐल्जिनेट) एक ऋणायनी पॉलिसैकेराइड है, जो अनेक भूरे शैवालों (फीयोफाइसी) की कोशिका भित्तियों में व्यापक रूप से वितरित रहता है। यह एक फाइकोकोलॉइड है, जो व्यावसायिक रूप से Laminaria, Macrocystis, Nereocystis, Fucus, Sargassum आदि से प्राप्त किया जाता है।

निम्नलिखित में से कौन समबीजाणुक टेरिडोफाइट हैं?

I. Selaginella

II. Lycopodium

III. Salvinia

IV. Equisetum

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

Selaginella तथा Salvinia जैसे वंश, जो दो प्रकार के बीजाणु - गुरु (बड़े) तथा लघु (छोटे) बीजाणु बनाते हैं, विषमबीजाणुक टेरिडोफाइट कहलाते हैं। Lycopodium तथा Equisetum समबीजाणुक टेरिडोफाइट हैं, अर्थात् ये केवल एक ही प्रकार के बीजाणु बनाते हैं।

उस सही समूह को चुनिए, जिसमें समबीजाणुकता दर्शाने वाले सभी वंश हों।

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

टेरिडोफाइट समान बीजाणु (समबीजाणुक) अथवा असमान बीजाणु (विषमबीजाणुक) बना सकते हैं। Selaginella तथा Salvinia विषमबीजाणुकता दर्शाते हैं।

ब्रायोफाइट से संबंधित निम्नलिखित कथन पढ़िए तथा गलत विकल्प चुनिए।

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

ब्रायोफाइट में युग्मनज बीजाणुद्भिद् पीढ़ी का आरंभ है। स्त्रीधानी के अंडधा के भीतर युग्मनज विखंडन करता है तथा बिना किसी विश्राम काल के एक बहुकोशिकीय, अविभेदित संरचना में विकसित हो जाता है, जिसे भ्रूण कहते हैं। भ्रूण आगे विखंडन तथा विभेदन द्वारा अंततः एक पूर्ण विकसित बीजाणुद्भिद् बनाता है, जिसे बीजाणुधानीफल कहते हैं।

Cycas में

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

Cycas की सभी जीवित जातियाँ एकलिंगाश्रयी हैं, अर्थात् नर तथा मादा संरचनाएँ अलग-अलग पादपों पर होती हैं। नर पादप पर नर शंकु लगता है, जो लघुबीजाणुपर्णों के समूहन से बनता है। मादा शंकु में गुरुबीजाणुपर्ण ढीले ढंग से व्यवस्थित रहते हैं।

Cycas को किस कारण अनावृतबीजी के रूप में वर्गीकृत किया जाता है

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

Cycas को अनावृतबीजी के रूप में वर्गीकृत किया जाता है, क्योंकि इसमें नग्न बीजांड होता है। नग्न बीजांड के कारण सभी अनावृतबीजी नग्न बीज बनाते हैं, जो उन्हें आवृतबीजियों से पृथक् करता है। पिक्नोजाइलिक काष्ठ Pinus में पाई जाती है।

Ready to ace NEET?

Free access · No credit card required

Frequently Asked Questions

हाँ। इस पेज के हर Botany प्रश्न को बिना लॉगिन किए मुफ़्त हल किया जा सकता है, और सही उत्तर व विस्तृत व्याख्या तुरंत देखी जा सकती है।

नहीं। प्रश्न हल करने और उत्तर देखने के लिए किसी खाते की आवश्यकता नहीं है। मुफ़्त खाता बुकमार्क, निजी नोट्स और प्रगति ट्रैकिंग जोड़ देता है।

इस प्रश्न बैंक में NEET के पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQ) और अभ्यास प्रश्न दोनों शामिल हैं — जहाँ लागू हो, हर प्रश्न पर उसका परीक्षा वर्ष अंकित है।