वनस्पति विज्ञान (Botany) NEET प्रश्न हिंदी में — उत्तर सहित MCQ अभ्यास

वनस्पति विज्ञान (Botany) के NEET बहुविकल्पीय प्रश्न हिंदी में मुफ़्त हल करें — तुरंत सही उत्तर और विस्तृत व्याख्या के साथ। लॉगिन की आवश्यकता नहीं।

सभी Physics Chemistry Botany Zoology
भाषा English हिंदी
Register free for difficulty & keyword filters

क्लोरोफाइसी में लैंगिक जनन होता है

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

पृष्ठ संख्या-32

3.1.1 क्लोरोफाइसी

पादप जगत

एकबीजपत्री बीजों में भ्रूणपोष का बाहरी आवरण भ्रूण को एक प्रोटीनयुक्त परत द्वारा पृथक करता है जिसे कहते हैं:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

एल्यूरोन परत भ्रूणपोष की सबसे बाहरी परत है। एल्यूरोन कोशिकाएँ परिपक्वता पर जीवित रहती हैं। यह कोशिकाओं की एकल परत है जो ऐल्फा ऐमिलेस स्रावित करती है।

एकव्याससममित पुष्प किसमें नहीं पाया जाता:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

कैना में पुष्प असममित होता है।

कुछ पर्णीय जड़ें भी अपस्थानिक जड़ें उत्पन्न करती हैं जैसे:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

इनका उपयोग ब्रायोफिलम के प्रवर्धन में किया जा सकता है।

तने के मुख्य लक्षणों में सम्मिलित नहीं है:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

तने के मुख्य लक्षणों में प्रांकुर से विकसित होना, धनात्मक प्रकाशानुवर्ती प्रकृति तथा पर्वसंधियों और पर्वों की उपस्थिति सम्मिलित है। परंतु अंतर्जात रूप से विकसित बहुकोशिकीय रोम की उपस्थिति तने का लक्षण नहीं है।

अदरक में कायिक प्रवर्धन किसके द्वारा होता है

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

अदरक में कायिक प्रवर्धन प्रकंद द्वारा होता है। प्रकंद ऐसे तने हैं जो भूमि के नीचे क्षैतिज रूप से बढ़ते हैं। अदरक में भूमिगत तने भोजन संचय से फूले होते हैं। शीर्षस्थ कलिका ऊपर की ओर बढ़कर पुष्पीय प्ररोह बनाती है तथा पार्श्व कलिकाएँ बढ़कर नया पादप बनाती हैं।

मूल रोम किस क्षेत्र से विकसित होते हैं

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

जड़ का शीर्ष एक अंगुश्ताने जैसी संरचना से ढका रहता है जिसे मूल गोप कहते हैं। यह मृदा में मार्ग बनाते समय जड़ के कोमल शीर्ष की रक्षा करता है। मूल गोप से कुछ मिलीमीटर ऊपर विभज्योतकी क्रियाशीलता का क्षेत्र होता है। इस क्षेत्र की कोशिकाएँ बहुत छोटी, पतली भित्ति वाली तथा सघन जीवद्रव्य युक्त होती हैं। ये बार-बार विभाजित होती हैं। इस क्षेत्र के समीपस्थ कोशिकाएँ तीव्र दीर्घीकरण तथा वृद्धि करती हैं और जड़ की लंबाई में वृद्धि के लिए उत्तरदायी होती हैं। इस क्षेत्र को दीर्घीकरण क्षेत्र कहते हैं। दीर्घीकरण क्षेत्र की कोशिकाएँ धीरे-धीरे विभेदित होकर परिपक्व हो जाती हैं। अतः यह क्षेत्र परिपक्वन क्षेत्र कहलाता है। इसी क्षेत्र से कुछ अधिचर्मी कोशिकाएँ अत्यंत महीन तथा कोमल, धागे जैसी संरचनाएँ बनाती हैं जिन्हें मूल रोम कहते हैं। ये मूल रोम मृदा से जल तथा खनिज अवशोषित करते हैं।

Bougainvillea में कंटक किसके रूपांतरण हैं

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

Bougainvillea में कंटक तने के रूपांतरण हैं। ये कठोर, नुकीली संरचनाएँ हैं जिन्होंने अपना वर्धी बिंदु खो दिया है और कठोर हो गई हैं। ये वाष्पोत्सर्जन के साथ-साथ जंतुओं द्वारा चरे जाने को भी कम करती हैं।

परिजायांगी पुष्प किसमें पाए जाते हैं 

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

परिजायांगी पुष्प गुलाब में पाए जाते हैं।

पुष्पों को अन्य पुष्पीय भागों के सापेक्ष अंडाशय की स्थिति के आधार पर वर्गीकृत किया जा सकता है। जब पुष्पीय भाग अंडाशय के नीचे की स्थिति से निकलते हैं तो पुष्प अधोजायांगी (hypo=नीचे; gynous=पुष्प) कहलाता है तथा अंडाशय उत्कृष्ट होता है, जैसे गुड़हल।

जब पुष्पीय भाग अंडाशय के ऊपर की स्थिति से निकलते हैं तो पुष्प उपरिजायांगी (epi=ऊपर) होता है तथा अंडाशय अधोवर्ती होता है, जैसे खीरा तथा अमरूद।

अधोवर्ती अंडाशय का एक अन्य विशेष प्रकरण है जिसमें बाह्यदल, दल तथा पुंकेसरों के आधार अंडाशय के चारों ओर एक प्याले में जुड़ जाते हैं जिसे हाइपैंथियम (पुष्पीय प्याला) कहते हैं। ऐसा पुष्प परिजायांगी (peri = चारों ओर) कहलाता है, जैसे गुलाब।

स्तंभीय बीजांडन्यास का एक उदाहरण है 

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

नींबू (Citrus sp.) कुल-Rutaceae का सदस्य है, इसमें स्तंभीय बीजांडन्यास होता है।

Argemone कुल-Papaveraceae का सदस्य है, इसमें भित्तीय बीजांडन्यास होता है। Dianthus कुल-Caryophyllaceae का सदस्य है, इसमें मुक्त स्तंभीय बीजांडन्यास होता है। गेंदा कुल-Asteraceae का सदस्य है, इसमें आधारीय बीजांडन्यास होता है।

Ready to ace NEET?

Free access · No credit card required

Frequently Asked Questions

हाँ। इस पेज के हर Botany प्रश्न को बिना लॉगिन किए मुफ़्त हल किया जा सकता है, और सही उत्तर व विस्तृत व्याख्या तुरंत देखी जा सकती है।

नहीं। प्रश्न हल करने और उत्तर देखने के लिए किसी खाते की आवश्यकता नहीं है। मुफ़्त खाता बुकमार्क, निजी नोट्स और प्रगति ट्रैकिंग जोड़ देता है।

इस प्रश्न बैंक में NEET के पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQ) और अभ्यास प्रश्न दोनों शामिल हैं — जहाँ लागू हो, हर प्रश्न पर उसका परीक्षा वर्ष अंकित है।