समसूत्री विभाजन की मध्यावस्था में प्रत्येक गुणसूत्र में _______ अर्धगुणसूत्र, _______ गुणसूत्रबिंदु, ________ काइनेटोकोर तथा _______ DNA अणु होते हैं:
मध्यावस्था के गुणसूत्र 2 सहोदर अर्धगुणसूत्रों से बने होते हैं, जिन्हें 1 गुणसूत्रबिंदु एक साथ जोड़े रखता है। गुणसूत्रबिंदुओं की सतह पर स्थित छोटी तश्तरीनुमा संरचनाएँ काइनेटोकोर कहलाती हैं जो संख्या में 2 होती हैं। ये संरचनाएँ गुणसूत्रों से तर्कु तंतुओं के जुड़ने के स्थल का कार्य करती हैं।
(पृष्ठ-165)