प्रबल अम्लीय माध्यम में नाइट्रोबेंजीन का वैद्युत अपचयन उत्पन्न करता है
Amines NEET प्रश्न हिंदी में — रसायन विज्ञान (Chemistry) MCQ उत्तर सहित
Amines (Chemistry) के NEET बहुविकल्पीय प्रश्न हिंदी में मुफ़्त हल करें — तुरंत सही उत्तर और विस्तृत व्याख्या के साथ। लॉगिन की आवश्यकता नहीं।
वह विधि जिससे ऐनिलीन नहीं बनाया जा सकता, है
क्लोरोबेंजीन में अनुनाद के कारण C-Cl बंध द्विबंध लक्षण प्राप्त कर लेता है, अतः C-Cl बंध नाभिकरागी (थैलिमाइड आयन) के प्रति निष्क्रिय है।
निम्नलिखित में से कौन सबसे स्थायी डाइऐजोनियम लवण होगा?
डाइऐजोनियम लवणों का स्थायित्व ऐरोमैटिक वलय पर धन आवेश के विस्थानीकरण के बढ़ने के साथ बढ़ता है। बेंजीन डाइऐजोनियम लवण (o2) ऐलिफैटिक डाइऐजोनियम लवणों (o1 तथा o3) की तुलना में अधिक स्थायी है, क्योंकि इसमें धन आवेश का विस्थानीकरण बेहतर होता है।
निम्नलिखित में से कौन एक ऐमीन हॉर्मोन है?
जो हॉर्मोन प्रकृति में प्रोटीनी होते हैं, उन्हें ऐमीन हॉर्मोन कहते हैं, क्योंकि प्रोटीन पॉलिपेप्टाइडों के बहुलक हैं तथा पॉलिपेप्टाइड ऐमीनो अम्लों से बने होते हैं। ऐमीनो अम्ल में ऐमीनो समूह होता है।
थायरॉक्सिन एक ऐमीन हॉर्मोन है। यह थायरॉइड ग्रंथि द्वारा स्रावित होता है। इसका कार्य कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन तथा लिपिड के उपापचय का नियंत्रण करना है।
निम्नलिखित में से कौन ऐनिलीन की तुलना में अधिक क्षारकीय है?
निम्नलिखित अभिक्रिया श्रेणी में उत्पाद (A) पहचानिए, (X)(Y)(Z)(A) :
(c)
एक ऐमीन को बेंजीन सल्फोनिल क्लोराइड के साथ अभिकृत करने पर एक ठोस यौगिक बनता है, जो क्षार में अविलेय है। वह ऐमीन है:
(b) द्वितीयक ऐमीन बेंजीन सल्फोनिल क्लोराइड के साथ अभिक्रिया कर ठोस यौगिक बनाता है, जो क्षार में अविलेय होता है
ऐसीटैमाइड को निम्नलिखित अभिकर्मकों के साथ अलग-अलग अभिकृत किया जाता है। इनमें से कौन मेथिल ऐमीन देगा?
मुख्य विचार: इस अभिक्रिया हेतु वह अभिकर्मक प्रयुक्त होता है, जो -CONH2 समूह को -NH2 समूह में बदल सके। दिए गए अभिकर्मकों में केवल NaOH/Br ही -CONH2 समूह को -NH2 समूह में बदलता है। अतः इसका उपयोग ऐसीटैमाइड को मेथिल ऐमीन में बदलने हेतु किया जाता है। इस अभिक्रिया को हॉफमान ब्रोमैमाइड अभिक्रिया कहते हैं।
निम्नलिखित में से कौन लिथियम ऐलुमिनियम हाइड्राइड के साथ अपचयन पर द्वितीयक ऐमीन देता है?
मेथिलआइसोसायनाइड (CH3NC) का लिथियम ऐलुमिनियम हाइड्राइड (LiAlH4) के साथ अपचयन द्वितीयक ऐमीन देता है। नाइट्रोएथेन तथा ऐसीटैमाइड प्राथमिक ऐमीन देते हैं, तथा मेथिलसायनाइड भी LiAlH4 के साथ अपचयन पर प्राथमिक ऐमीन बनाता है।
Ready to ace NEET?
Free access · No credit card required
Frequently Asked Questions
हाँ। इस पेज के हर Amines प्रश्न को बिना लॉगिन किए मुफ़्त हल किया जा सकता है, और सही उत्तर व विस्तृत व्याख्या तुरंत देखी जा सकती है।
नहीं। प्रश्न हल करने और उत्तर देखने के लिए किसी खाते की आवश्यकता नहीं है। मुफ़्त खाता बुकमार्क, निजी नोट्स और प्रगति ट्रैकिंग जोड़ देता है।
इस प्रश्न बैंक में NEET के पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQ) और अभ्यास प्रश्न दोनों शामिल हैं — जहाँ लागू हो, हर प्रश्न पर उसका परीक्षा वर्ष अंकित है।