जलीय NaOH द्वारा ऐल्किल हैलाइडों का जल-अपघटन सर्वोत्तम रूप से कहलाता है:
Halkoarenes & Haloarenes NEET प्रश्न हिंदी में — रसायन विज्ञान (Chemistry) MCQ उत्तर सहित
Halkoarenes & Haloarenes (Chemistry) के NEET बहुविकल्पीय प्रश्न हिंदी में मुफ़्त हल करें — तुरंत सही उत्तर और विस्तृत व्याख्या के साथ। लॉगिन की आवश्यकता नहीं।
SN1 अभिक्रिया प्रकाशिक सक्रिय क्रियाधारों पर मुख्यतः देती है:
(c) SN1 क्रियाविधि में 50% प्रतिलोमन होता है, क्योंकि इसमें अग्र तथा पश्च दोनों ओर से प्रतिस्थापन होता है। इससे रेसिमिक उत्पाद बनते हैं
निम्नलिखित में से कौन-से कथन SN2 अभिक्रिया के लिए सत्य हैं?
(i) अभिक्रिया की दर नाभिकस्नेही की सांद्रता से स्वतंत्र होती है
(ii) नाभिकस्नेही अणु के उस ओर से कार्बन परमाणु पर आक्रमण करता है, जो विस्थापित होने वाले समूह के विपरीत होती है।
(iii) अभिक्रिया में बंध का बनना तथा बंध का टूटना साथ-साथ होता है।
(d) SN2 क्रियाविधि के अभिलक्षण देखिए
नाभिकस्नेही द्वारा प्रतिस्थापन अभिक्रिया की SN1 क्रियाविधि किससे अनुकूलित होती है:
(d) ये SN1 क्रियाविधि के अभिलक्षण हैं।
इनमें से कौन-सी विलोपन अभिक्रिया है?
(d) विलोपन अभिक्रियाओं में क्रियाधार से एक अणु (यहाँ HBr) का निष्कासन होता है।
SN2 क्रियाविधि R-X + KOH (aq) R-OH + KX के लिए होती है, जिसमें होता है:
(a) SN2 क्रियाविधि में सदैव 100% प्रतिलोमन होता है, क्योंकि नाभिकस्नेही त्यागी समूह की पिछली ओर से आक्रमण करता है।
यदि X हैलोजन है, तो SN2 क्रियाशीलता का सही क्रम है:
(c) तृतीयक हैलाइडों में त्रिविम बाधा के कारण SN2 हेतु क्रियाशीलता कम हो जाती है।
काइरल केंद्रों पर SN1 अभिक्रिया में होता है
(b) SN1 अभिक्रिया में प्रतिधारण उत्पाद की अपेक्षा प्रतिलोमन उत्पाद कुछ अधिक बनता है, क्योंकि SN1 अभिक्रिया क्रियाशील कार्बन की अग्र ओर के परिरक्षण प्रभाव पर भी निर्भर करती है।
विहाइड्रोहैलोजनीकरण प्रक्रम में प्रयुक्त अभिकर्मक है:
विहाइड्रोहैलोजनीकरण, ऐल्किल हैलाइड से हाइड्रोजन तथा हैलोजन परमाणुओं के विलोपन द्वारा ऐल्कीन बनाने का प्रक्रम है। इस प्रक्रम हेतु सामान्यतः प्रयुक्त अभिकर्मक हैं — ऐल्कोहॉलिक KOH, सोडियम ऐमाइड (NaNH2) तथा सोडियम एथॉक्साइड (C2H5ONa)। अतः सही विकल्प 'ये सभी' है।
Ready to ace NEET?
Free access · No credit card required
Frequently Asked Questions
हाँ। इस पेज के हर Halkoarenes & Haloarenes प्रश्न को बिना लॉगिन किए मुफ़्त हल किया जा सकता है, और सही उत्तर व विस्तृत व्याख्या तुरंत देखी जा सकती है।
नहीं। प्रश्न हल करने और उत्तर देखने के लिए किसी खाते की आवश्यकता नहीं है। मुफ़्त खाता बुकमार्क, निजी नोट्स और प्रगति ट्रैकिंग जोड़ देता है।
इस प्रश्न बैंक में NEET के पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQ) और अभ्यास प्रश्न दोनों शामिल हैं — जहाँ लागू हो, हर प्रश्न पर उसका परीक्षा वर्ष अंकित है।