गोल्डन राइस एक आशाजनक पारजीनी फसल है। कृषि हेतु विमोचित होने पर यह किसमें सहायक होगी:
(a) वह पादप जिसमें आनुवंशिक अभियांत्रिकी द्वारा कोई जीन स्थानांतरित किया गया हो, पारजीनी पादप कहलाता है और इस प्रकार स्थानांतरित जीन को पारजीन कहते हैं। गोल्डन राइस एक आशाजनक पारजीनी फसल है, जो कृषि हेतु विमोचित होने पर विटामिन A की कमी दूर करने में सहायक होगी।