कंकाल पेशियों में ऑक्सीजन भंडार के रूप में कार्य करने वाला यौगिक या वर्णक है:
पेशी में मायोग्लोबिन नामक लाल रंग का ऑक्सीजन संचय करने वाला वर्णक होता है। कुछ पेशियों में मायोग्लोबिन की मात्रा अधिक होती है, जिससे वे लाल दिखती हैं। ऐसी पेशियों को लाल तंतु कहते हैं। इन पेशियों में प्रचुर माइटोकॉन्ड्रिया भी होते हैं, जो इनमें संचित ऑक्सीजन की बड़ी मात्रा का उपयोग ATP उत्पादन के लिए कर सकते हैं।
(पृष्ठ-308)