निम्नलिखित में से कौन-सा नेत्र रोग है?
(c) : ग्लूकोमा वह स्थिति है जिसमें आँख के भीतर असामान्य रूप से उच्च दाब के कारण दृष्टि की हानि होती है। इसके दो प्रकार हैं— तीव्र (कोण-बंद) ग्लूकोमा, जिसमें कॉर्निया और आइरिस के बीच का कोण अचानक बंद होने से दाब एकाएक बढ़ता है और दर्द तथा धुँधलापन होता है; और अधिक सामान्य दीर्घकालिक सरल (खुला-कोण) ग्लूकोमा, जिसमें दाब धीरे-धीरे, प्रायः बिना दर्द के बढ़ता है और दृष्टि-हानि चुपचाप होती है।
हेपेटाइटिस वायरस, विषैले पदार्थों या प्रतिरक्षी असामान्यताओं से होने वाला यकृत का शोथ है। खसरा (रूबिओला) बचपन (3-5 वर्ष) का तीव्र संक्रामक विषाणुजनित रोग है, जो RNA युक्त Rubeola virus/Polynesia morbillorum से होता है और श्वसन पथ व नेत्रश्लेष्मला को संक्रमित करता है; यह संपर्क, फोमाइट और बूंदों से फैलता है। ब्रोंकाइटिस श्वसनियों (bronchi) का शोथ है।