कच्चे नारियल का नारियल जल है
कच्चे नारियल का नारियल जल, जिससे हम परिचित हैं, मुक्त-केंद्रकी भ्रूणपोष (हजारों केंद्रकों से बना) के अतिरिक्त कुछ नहीं है तथा उसके चारों ओर की सफेद गिरी कोशिकीय भ्रूणपोष है। भ्रूणपोष परिवर्धन के सर्वाधिक सामान्य प्रकार में प्राथमिक भ्रूणपोष केंद्रक (PEN) क्रमिक केंद्रक विभाजनों द्वारा मुक्त केंद्रक बनाता है। भ्रूणपोष परिवर्धन की इस अवस्था को मुक्त-केंद्रकी भ्रूणपोष कहते हैं।