कीटोन बनाए जाते हैं:
कीटोन ओपेनॉअर ऑक्सीकरण द्वारा बनाए जाते हैं, जिसमें द्वितीयक ऐल्कोहॉल का ऑक्सीकरण ऐलुमिनियम आइसोप्रोपॉक्साइड तथा ऐसीटोन के मिश्रण से किया जाता है। इस अभिक्रिया में ऐल्कोहॉल से हाइड्रोजन हटाकर ऐसीटोन में जोड़ दी जाती है, जिससे द्वितीयक ऐल्कोहॉल कीटोन में बदल जाता है।