NaOH किसके विद्युत्-अपघटन द्वारा बनाया जाता है:
(a)
जब जलीय सोडियम क्लोराइड का विद्युत्-अपघटन प्लैटिनम इलेक्ट्रोडों की उपस्थिति में होता है, तो अभिक्रिया इस प्रकार होती है-
NaCl ---> Na+ + Cl-
H20 ---> H+ + OH-
ऐनोड पर, Cl- आयन OH- आयनों की अपेक्षा वरीयता से विसर्जित होते हैं।
Cl- ---> (1/2)Cl2 + e-
कैथोड पर, H+ आयन Na+ आयनों की अपेक्षा वरीयता से विसर्जित होते हैं।
H+ + e- ---> (1/2)H2
कुल अभिक्रिया है -
NaCl + H20 ---> Na+ + OH- + (1/2)H2 + (1/2)Cl2