NEET प्रश्न (MCQ) हिंदी में — उत्तर और विस्तृत हल सहित

NEET के NEET बहुविकल्पीय प्रश्न हिंदी में मुफ़्त हल करें — तुरंत सही उत्तर और विस्तृत व्याख्या के साथ। लॉगिन की आवश्यकता नहीं।

सभी Physics Chemistry Botany Zoology
भाषा English हिंदी
Register free for difficulty & keyword filters
● ● ● ● ●

Ulothrix में अर्धसूत्री विभाजन कहाँ होता है

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

Ulothrix में लैंगिक जनन समयुग्मकी प्रकार का होता है। + तथा − स्ट्रेन के दो समयुग्मक मिलकर संलयित होते हैं, फलस्वरूप एक चतुष्कशाभिकी युग्मनजबीजाणु बनता है, जो जल पर तैरता है। कुछ समय बाद यह तालाब की तली में बैठ जाता है। इस समय इसकी चारों कशाभिकाएँ विघटित हो जाती हैं तथा इसके चारों ओर एक भित्ति बन जाती है। लंबे समय तक विश्राम के पश्चात् यह युग्मनज अर्धसूत्री विभाजन द्वारा विभाजित होकर 16 चलबीजाणु बनाता है। ये चलबीजाणु कोष से बाहर आकर Ulothrix के नए पादप बनाते हैं।

● ● ● ● ●

मॉस तथा फर्न नम एवं छायादार स्थानों में पाए जाते हैं, क्योंकि दोनों

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

निषेचन के दौरान अधर नाल कोशिका तथा ग्रीवा नाल कोशिका, ग्रीवा के शीर्ष सहित विघटित हो जाती हैं और ग्रीवा एक नाल जैसा मार्ग बनाती है, जो श्लेष्म तथा मैलिक अम्ल जैसे कुछ रसायनों से भरा रहता है। ये रसायन पुमणुओं को आकर्षित करते हैं (पुमणुओं की रसायनानुचलन गति) तथा एक नर युग्मक अंडाणु से संलयित होकर द्विगुणित अंडाणु बनाता है। इस प्रक्रिया हेतु जल आवश्यक है।

● ● ● ● ●

बेंथम तथा हूकर का "Ordines Anomali" किसे सम्मिलित करता है

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

बेंथम तथा हूकर द्वारा प्रस्तुत बीजी पादपों की वर्गीकरण पद्धति प्राकृतिक पद्धति का सर्वाधिक विकसित वर्गीकरण मानी जाती है। यह 'Genera plantarum' के 3 खंडों में प्रकाशित हुई थी। इस पद्धति में बीजी पादपों को 3 वर्गों - द्विबीजपत्री, अनावृतबीजी तथा एकबीजपत्री में बाँटा गया। द्विबीजपत्रियों को दलपत्रों की उपस्थिति अथवा अनुपस्थिति एवं उनके संलयन के आधार पर 3 उपवर्गों - पॉलिपेटैली, गैमोपेटैली तथा मोनोक्लैमिडी में विभाजित किया गया। इसके पश्चात् इन्हें श्रेणियों, गणों तथा कुलों में बाँटा गया। किंतु इस पद्धति में अनेक दोष भी थे। 'Ordines anomali' के अंतर्गत रखे गए कुलों की आत्मीयताएँ ज्ञात नहीं थीं और उन्हें अस्थायी रूप से एक साथ समूहित कर दिया गया। अतः कुछ गणों को वर्गीकरण में संतोषजनक ढंग से नहीं रखा जा सका।

● ● ● ● ●

बाह्यफ्लोएमी सायफनोस्टील किसमें पाया जाता है

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

रंभ संवहन ऊतकों वाला स्तंभ है, जो परिरंभ से घिरा रहता है तथा अंतस्त्वचा द्वारा भरण ऊतक से पृथक् रहता है।

सायफनोस्टील मज्जायुक्त प्रोटोस्टील है, अर्थात् केंद्रीय असंवहनी मज्जा वाला प्रोटोस्टील। पर्ण-अंतराल अनुपस्थित होते हैं। सायफनोस्टील दो प्रकार का होता है:

बाह्यफ्लोएमी सायफनोस्टील में केंद्रीय मज्जा क्रमशः दारु, फ्लोएम, परिरंभ तथा अंतस्त्वचा से घिरी रहती है। उभयफ्लोएमी सायफनोस्टील में केंद्रीय मज्जा होती है तथा दारु के दोनों ओर फ्लोएम, परिरंभ एवं अंतस्त्वचा होती है। यह Osmunda तथा Equisetum में पाया जाता है।

● ● ● ● ●

क्लोरेन्काइमा का विकास कहाँ होता है:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

क्लोरेन्काइमा अथवा स्वांगीकारी मृदूतक ऐसी मृदूतकीय कोशिकाएँ हैं, जिनमें प्रचुर हरितलवक होते हैं। ये प्रकाश-संश्लेषण करने में सक्षम हैं। मॉस का बीजाणु संपुट उनमें क्लोरेन्काइमा कोशिकाओं की उपस्थिति के कारण प्रकाश-संश्लेषण कर सकता है।

● ● ● ● ●

Spirogyra के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

Spirogyra में लैंगिक जनन संयुग्मन की प्रक्रिया द्वारा होता है। Spirogyra में संयुग्मन दो प्रकार का हो सकता है - सीढ़ीनुमा संयुग्मन तथा पार्श्व संयुग्मन। सीढ़ीनुमा संयुग्मन विषमथैलसी जातियों में होता है। पार्श्व संयुग्मन Spirogyra की समथैलसी जातियों के एक ही तंतु की निकटवर्ती कोशिकाओं के बीच होता है। पार्श्व संयुग्मन दो प्रकार का होता है - अप्रत्यक्ष पार्श्व संयुग्मन (श्रृंखला प्रकार) तथा प्रत्यक्ष पार्श्व संयुग्मन।

● ● ● ● ●

मॉस के संबंध में कौन-सा कथन सही है?

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

मॉस में बीजाणुद्भिद् (अर्थात् द्विगुणित शरीर) अल्पजीवी होते हैं तथा युग्मकोद्भिद् पर निर्भर रहते हैं। जल की उपस्थिति में पुंधानियों से शुक्राणु तैरकर स्त्रीधानियों तक पहुँचते हैं और निषेचन होता है, जिससे द्विगुणित बीजाणुद्भिद् बनता है। मॉस के शुक्राणु द्विकशाभिकी होते हैं, अर्थात् उनमें दो कशाभिकाएँ होती हैं, जो प्रचलन में सहायक होती हैं। चूँकि शुक्राणुओं को स्त्रीधानी तक तैरना पड़ता है, अतः जल के बिना निषेचन नहीं हो सकता।

● ● ● ● ●

त्रिगुणित (3n) प्राथमिक भ्रूणपोष केंद्रक की उपस्थिति किसका अभिलक्षण है

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

भ्रूणपोष वह भोजन-युक्त ऊतक है, जो बीजी पादपों में भ्रूण के पोषण हेतु होता है। अनावृतबीजियों में यह मादा युग्मकोद्भिद् को निरूपित करता है और इस प्रकार अगुणित (n) होता है। आवृतबीजियों में भ्रूणपोष एक विशेष ऊतक है, जो एक नर युग्मक के केंद्रीय कोशिका के द्विगुणित द्वितीयक केंद्रक के साथ संलयन (कायिक निषेचन अथवा त्रिसंलयन) के फलस्वरूप बनता है। संलयन का उत्पाद प्राथमिक भ्रूणपोष कोशिका है, जिसमें त्रिगुणित (3n) भ्रूणपोष केंद्रक होता है।

● ● ● ● ●

स्तंभ - I को स्तंभ - II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कोडों में से सही विकल्प चुनिए।

 

स्तंभ - I

 

स्तंभ - II

A.

क्लोरोफाइटा

(i)

Equisetum

B.

लाइकोप्सिडा

(ii)

Chara

C. 

फीयोफाइटा

(iii) 

Selaginella

D.

स्फीनोप्सिडा  

(iv)

Ectocarpus

कोड:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

 

● ● ● ● ●

दिए गए वंशों में से कौन समबीजाणुक है?

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

टेरिडोफाइट में अधिकांश पादप समबीजाणुक होते हैं (समान प्रकार के बीजाणु बनाने वाले), जैसे Lycopodium। किंतु Selaginella तथा Salvinia जैसे वंशों के पादप विषमबीजाणुक होते हैं (गुरु तथा लघु बीजाणु बनाने वाले)। Pinus तथा Cycas, जो अनावृतबीजी हैं, वे भी विषमबीजाणुक हैं।

Ready to ace NEET?

Free access · No credit card required

Frequently Asked Questions

हाँ। इस पेज के हर NEET प्रश्न को बिना लॉगिन किए मुफ़्त हल किया जा सकता है, और सही उत्तर व विस्तृत व्याख्या तुरंत देखी जा सकती है।

नहीं। प्रश्न हल करने और उत्तर देखने के लिए किसी खाते की आवश्यकता नहीं है। मुफ़्त खाता बुकमार्क, निजी नोट्स और प्रगति ट्रैकिंग जोड़ देता है।

इस प्रश्न बैंक में NEET के पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQ) और अभ्यास प्रश्न दोनों शामिल हैं — जहाँ लागू हो, हर प्रश्न पर उसका परीक्षा वर्ष अंकित है।