NEET प्रश्न (MCQ) हिंदी में — उत्तर और विस्तृत हल सहित

NEET के NEET बहुविकल्पीय प्रश्न हिंदी में मुफ़्त हल करें — तुरंत सही उत्तर और विस्तृत व्याख्या के साथ। लॉगिन की आवश्यकता नहीं।

सभी Physics Chemistry Botany Zoology
भाषा English हिंदी
Register free for difficulty & keyword filters
● ● ● ● ●

कारा का उभयलिंगी पादप दर्शाता है:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

पृष्ठ सं.12, चित्र 1.6

● ● ● ● ●

निम्नलिखित सारणी में दिए गए रिक्त स्थान A, B, C तथा D के नाम बताइए:

सूक्ष्मजीव का प्रकार

वैज्ञानिक नाम

व्यावसायिक उत्पाद

जीवाणु

A

लैक्टिक अम्ल

कवक

B

साइक्लोस्पोरिन A

C

Monascus purpureus

स्टेटिन

कवक

Penicillium notatum

D

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

A: Lactobacillus एक जीवाणु है जिसका उपयोग व्यावसायिक रूप से लैक्टिक अम्ल के उत्पादन में किया जाता है।

B: Trichoderma polysporum कवक की एक जाति है जिसका व्यावसायिक उत्पाद साइक्लोस्पोरिन A है, जिसे अंग-प्रत्यारोपण रोगियों में प्रतिरक्षा-संदमक के रूप में प्रयोग किया जाता है।

C: यीस्ट (कवक), Monascus purpureus एक फफूँद जाति है जिसका रंग बैंगनी-लाल होता है। इसका व्यावसायीकरण रुधिर-कोलेस्टेरॉल कम करने वाले कारक के रूप में हुआ है। यह कोलेस्टेरॉल के संश्लेषण के लिए उत्तरदायी एन्जाइम का प्रतिस्पर्धी संदमन करके कार्य करता है।

D: पेनिसिलिन एक प्रभावी प्रतिजैविक है जो कवक Penicillium notatum द्वारा उत्पन्न किया जाता है।

● ● ● ● ●

निम्नलिखित में से कौन-से जीवाणु वायुमंडल से नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सहायक हैं?

A. Azotobacter

B. Rhizobium

C. Azospirillum

D. Lactobacillus

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

Rhizobium जीवाणु लेग्यूमिनी पादपों की जड़ों के साथ सहजीवी संबंध में रहकर वायुमंडलीय नाइट्रोजन को कार्बनिक रूपों में स्थिर करते हैं, जिसे पादप पोषक के रूप में उपयोग करता है। Azotobacter तथा Azospirillum मुक्तजीवी जीवाणु हैं जो मृदा में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाते हैं। जबकि Lactobacillus लैक्टिक अम्ल उत्पन्न करने वाला जीवाणु है।

● ● ● ● ●

भारत में बायोगैस उत्पादन की तकनीक किसके प्रयासों से विकसित हुई है:

A. खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC)

B. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (IARI)

C. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI)

D. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद् (ICMR)

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

भारत में बायोगैस उत्पादन की तकनीक मुख्यतः भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) तथा खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के प्रयासों से विकसित हुई।

● ● ● ● ●

सूक्ष्मजीवों से कौन-से औद्योगिक उत्पाद संश्लेषित किए जाते हैं?

A. प्रतिजैविक

B. किण्वित पेय

C. एन्जाइम तथा रसायन

D. जैवसक्रिय अणु

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

सूक्ष्मजीवों का व्यापक रूप से निम्नलिखित के संश्लेषण में उपयोग होता है :

1. पेनिसिलिन जैसे प्रतिजैविक।

2. वाइन तथा बियर जैसे किण्वित पेय।

3. लाइपेज जैसे एन्जाइम तथा सिट्रिक अम्ल एवं ब्यूटिरिक अम्ल जैसे रसायन।

4. साइक्लोस्पोरिन A जैसे जैवसक्रिय अणु।

● ● ● ● ●

औद्योगिक स्तर पर सूक्ष्मजीवों को उगाने के लिए प्रयुक्त बड़े पात्र कहलाते हैं:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

औद्योगिक स्तर पर उत्पादन के लिए सूक्ष्मजीवों को किण्वक कहलाने वाले अत्यंत बड़े पात्रों में उगाना आवश्यक होता है।

● ● ● ● ●

निम्नलिखित में से किस जीव का उपयोग पेय पदार्थों के उत्पादन में किया जाता है?

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

Saccharomyces cerevisiae का उपयोग माल्टयुक्त अनाजों तथा फलों के रसों के किण्वन द्वारा एथेनॉल एवं पेय पदार्थ बनाने में किया जाता है।

● ● ● ● ●

गुँधे आटे के फूले हुए रूप के लिए उत्तरदायी गैस किससे प्राप्त होती है:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

डोसा तथा इडली जैसे खाद्य पदार्थ बनाने में प्रयुक्त गुँधा आटा भी जीवाणुओं द्वारा किण्वित होता है। गुँधे आटे का फूला हुआ रूप किण्वन प्रक्रिया द्वारा CO2 गैस के उत्पादन के कारण होता है।

● ● ● ● ●

निम्नलिखित में से कौन-सा प्रतिजैविक सर्वप्रथम खोजा गया था?

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

अलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने Staphylococci जीवाणुओं पर कार्य करते समय एक बार अपनी बिना धुली संवर्धन प्लेटों में से एक में उगती हुई फफूँद देखी, जिसके चारों ओर Staphylococci उग नहीं सके। उन्होंने पाया कि ऐसा फफूँद द्वारा उत्पन्न एक रसायन के कारण था तथा उन्होंने इस फफूँद Penicillium notatum के नाम पर इसका नाम पेनिसिलिन रखा।

● ● ● ● ●

साइक्लोस्पोरिन A किससे उत्पन्न होता है:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

साइक्लोस्पोरिन A, जिसे अंग-प्रत्यारोपण रोगियों में प्रतिरक्षा-संदमक के रूप में प्रयोग किया जाता है, कवक Trichoderma polysporum द्वारा उत्पन्न किया जाता है।

Ready to ace NEET?

Free access · No credit card required

Frequently Asked Questions

हाँ। इस पेज के हर NEET प्रश्न को बिना लॉगिन किए मुफ़्त हल किया जा सकता है, और सही उत्तर व विस्तृत व्याख्या तुरंत देखी जा सकती है।

नहीं। प्रश्न हल करने और उत्तर देखने के लिए किसी खाते की आवश्यकता नहीं है। मुफ़्त खाता बुकमार्क, निजी नोट्स और प्रगति ट्रैकिंग जोड़ देता है।

इस प्रश्न बैंक में NEET के पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQ) और अभ्यास प्रश्न दोनों शामिल हैं — जहाँ लागू हो, हर प्रश्न पर उसका परीक्षा वर्ष अंकित है।