एल्यूरोन परत है
अनाजों में भ्रूणपोष की एक या कुछ बाहरी परतें मोटी भित्ति वाली तथा गर्तयुक्त सघन कोशिकाद्रव्य वाली होती हैं। ये मुख्यतः एल्यूरोन कणों से भरी रहती हैं, अतः एल्यूरोन ऊतक कहलाती हैं। ये परतें ऐमिलेज तथा प्रोटिएज जैसे कुछ जल-अपघटनी एंजाइम स्रावित करती हैं जो बीज अंकुरण के दौरान मंड एवं प्रोटीन का विघटन करते हैं। चूँकि यह परत भ्रूणपोष से बनती है, अतः प्रकृति में त्रिगुणित होती है।