वनस्पति विज्ञान (Botany) NEET प्रश्न हिंदी में — उत्तर सहित MCQ अभ्यास

वनस्पति विज्ञान (Botany) के NEET बहुविकल्पीय प्रश्न हिंदी में मुफ़्त हल करें — तुरंत सही उत्तर और विस्तृत व्याख्या के साथ। लॉगिन की आवश्यकता नहीं।

सभी Physics Chemistry Botany Zoology
भाषा English हिंदी
Register free for difficulty & keyword filters
● ● ● ● ●

DNA का अर्धसंरक्षी प्रतिकृतिकरण सर्वप्रथम किसमें दर्शाया गया

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

DNA का अर्धसंरक्षी प्रतिकृतिकरण सर्वप्रथम E. coli में दर्शाया गया। वॉटसन तथा क्रिक द्वारा प्रस्तावित अर्धसंरक्षी विधि के अनुसार बनने वाली दोनों द्विकुंडलियों के प्रत्येक रज्जुक में एक पुराना तथा एक नया रज्जुक होगा। DNA प्रतिकृतिकरण की अर्धसंरक्षी प्रकृति मेसेल्सन तथा स्टाल (1958) के प्रयोग द्वारा सिद्ध हुई।

● ● ● ● ●

आनुवंशिक कूट के लिए क्या सत्य नहीं है?

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

आनुवंशिक कूट के सामान्य लक्षण हैं:-

(i) आनुवंशिक कूट रैखिक रूप में लिखा जाता है, जिसमें mRNA अणु बनाने वाले राइबोन्यूक्लियोटाइड क्षारों को अक्षरों के रूप में प्रयोग किया जाता है।

(ii) कूट का प्रत्येक शब्द तीन अक्षरों का होता है, अर्थात् कूट त्रिक होता है।

(iii) कोशिका माध्यम के भीतर आनुवंशिक कूट को अद्वयर्थी कहा जाता है।

(iv) कूट अपह्रासी है, अर्थात् किसी दिए गए ऐमीनो अम्ल को एक से अधिक कूटों द्वारा निर्दिष्ट किया जा सकता है।

(v) कूट में ‘प्रारंभ’ तथा ‘विराम’ संकेत होते हैं।

(vi) कूट को अल्पविराम रहित कहा जाता है।

(vii) कूट अनतिव्यापी है।

● ● ● ● ●

DNA अणु में

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

DNA अणु में निकटवर्ती डिऑक्सीराइबोन्यूक्लियोटाइड फॉस्फोडाइएस्टर सेतुओं अथवा बंधों द्वारा शृंखला में जुड़े रहते हैं, जो एक मोनोन्यूक्लियोटाइड इकाई के डिऑक्सीराइबोस के 5’ कार्बन को अगली मोनोन्यूक्लियोटाइड इकाई के डिऑक्सीराइबोस के 3’ कार्बन से जोड़ते हैं। वॉटसन तथा क्रिक के अनुसार DNA अणु ऐसी दो पॉलिन्यूक्लियोटाइड शृंखलाओं से बना होता है जो एक-दूसरे के चारों ओर कुंडलित रहती हैं, जिनमें शर्करा-फॉस्फेट शृंखला बाहर की ओर तथा प्यूरीन एवं पिरिमिडीन कुंडली के भीतर की ओर होते हैं। दोनों रज्जुक प्रतिसमांतर चलते हैं। शारगाफ (1950) ने सुझाया कि भिन्न प्रकार के DNA द्वारा दर्शायी जाने वाली व्यापक संघटनात्मक विविधताओं के बावजूद प्यूरीनों की कुल मात्रा पिरिमिडीनों की कुल मात्रा के बराबर होती है (A + G = T + C)।

● ● ● ● ●

कूटों का निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म अपने कार्य अथवा किसी विशेष ऐमीनो अम्ल के संकेत से सही सुमेलित है?

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

न्यूक्लियोटाइडों का वह समूह जो एक ऐमीनो अम्ल निर्दिष्ट करता है, कूट शब्द अथवा कूट कहलाता है। mRNA के न्यूक्लियोटाइड कूटों के रैखिक अनुक्रम के रूप में व्यवस्थित रहते हैं, प्रत्येक कूट तीन क्रमिक नाइट्रोजनी क्षारों से बना होता है। तीन कूट UAG, UAA तथा UGA शृंखला विराम अथवा समापन कूट हैं। ये किसी भी ऐमीनो अम्ल का कूटलेखन नहीं करते।

अधिकांश जीवों में AUG कूट प्रारंभ अथवा दीक्षण कूट है, अर्थात्, पॉलिपेप्टाइड शृंखला या तो मेथिओनीन से या N-फॉर्मिलमेथिओनीन से आरंभ होती है।

ल्यूसीन – UUA, UUG, CUU, CUC, CUA, CUG

ऐलानीन – GUC, GCC, GCA, GCG

GUU – वैलीन

UCA – सेरीन

● ● ● ● ●

उत्परिवर्तन अध्ययनों के लिए अगुणित द्विगुणितों की तुलना में अधिक उपयुक्त हैं। इसका कारण है

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

परागकोश तथा अंडाशय संवर्धन द्वारा अगुणित पादप बड़ी संख्या में उत्पन्न किए जा सकते हैं। अगुणित उत्परिवर्तियों के पृथक्करण के लिए उपयोगी हो सकते हैं, क्योंकि अप्रभावी उत्परिवर्ती युग्मविकल्पी भी उत्परिवर्तजन-उपचारित पीढ़ी में ही अभिव्यक्त हो जाएँगे। वांछित उत्परिवर्ती अगुणित स्तर पर चुने जा सकते हैं तथा उनकी गुणसूत्र संख्या दुगुनी करके एक ही पीढ़ी में समयुग्मजी उत्परिवर्ती वंशक्रम प्राप्त किए जा सकते हैं।

● ● ● ● ●

टीलोमियर पुनरावृत्तिक DNA अनुक्रम सुकेंद्रकी गुणसूत्रों के कार्य का नियंत्रण करते हैं क्योंकि वे:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

टीलोमियर गुणसूत्र के सिरे हैं, इनमें पुनरावृत्तिक DNA अनुक्रम होते हैं तथा ये स्थायी एवं एक्सोन्यूक्लिएज पाचन के प्रति प्रतिरोधी होते हैं, अतः गुणसूत्र की स्थिरता के लिए आवश्यक हैं।

● ● ● ● ●

अंग विभेदन का आणविक आधार किसके द्वारा अनुलेखन में मॉडुलन पर निर्भर करता है:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

अनुलेखन कारक अंग विभेदन का आणविक आधार है।

● ● ● ● ●

सुकेंद्रकी कोशिकाओं में DNA अणु की लंबाई केंद्रक की विमाओं से कहीं अधिक होती है। यह DNA किस प्रकार समाया जाता है?

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

सुकेंद्रकी कोशिकाओं में DNA न्यूक्लियोसोमों में अतिकुंडलन द्वारा समाया जाता है।

● ● ● ● ●

अनुलेखन के दौरान RNA पॉलिमरेज होलोएंजाइम किसी जीन प्रवर्तक से बंधकर काठी जैसी संरचना ग्रहण करता है। उसका DNA-बंधन अनुक्रम क्या है?

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

TATA बॉक्स सुकेंद्रकी प्रवर्तक क्षेत्र में उपस्थित होता है। इसकी प्रोकैरियोटों के प्रिब्नो बॉक्स से समानता है। TATA बॉक्स की पहचान डॉ. हॉगनेस ने की, अतः इसे हॉगनेस बॉक्स कहते हैं। यह 7 bp लंबा क्षेत्र है जो प्रारंभ बिंदु से 20 bp पूर्ववर्ती स्थित होता है। अनुलेखन की प्रक्रिया के दौरान RNA पॉलिमरेज (एक होलोएंजाइम जिसमें क्रोड इकाई तथा अनुलेखन के उचित दीक्षण हेतु सिग्मा कारक होता है) TATA बॉक्स से बंधता है जिसके कारण DNA इस स्थान पर काठी जैसी संरचना ग्रहण कर लेता है।

● ● ● ● ●

किसी विकसित हो रहे जीव में अंगों तथा ऊतकों का विभेदन किससे संबंधित है:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

किसी विकसित हो रहे जीव में अंगों तथा ऊतकों का विभेदन जीनों की विभेदी अभिव्यक्ति से संबंधित है। जीन अभिव्यक्ति के नियमन में गुणसूत्रीय प्रोटीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गुणसूत्रीय प्रोटीन दो प्रकार के होते हैं — हिस्टोन तथा अहिस्टोन। जीन अभिव्यक्ति के नियमन में हिस्टोन एवं अहिस्टोन के बीच अन्योन्यक्रिया सम्मिलित होती है।

Ready to ace NEET?

Free access · No credit card required

Frequently Asked Questions

हाँ। इस पेज के हर Botany प्रश्न को बिना लॉगिन किए मुफ़्त हल किया जा सकता है, और सही उत्तर व विस्तृत व्याख्या तुरंत देखी जा सकती है।

नहीं। प्रश्न हल करने और उत्तर देखने के लिए किसी खाते की आवश्यकता नहीं है। मुफ़्त खाता बुकमार्क, निजी नोट्स और प्रगति ट्रैकिंग जोड़ देता है।

इस प्रश्न बैंक में NEET के पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQ) और अभ्यास प्रश्न दोनों शामिल हैं — जहाँ लागू हो, हर प्रश्न पर उसका परीक्षा वर्ष अंकित है।