50ml 0.4N HCl और 50ml 0.2M NaOH को मिलाकर प्राप्त विलयन का pH है:
क्योंकि HCl के मिली-समतुल्य, NaOH से अधिक हैं। अतः, विलयन अम्लीय है।
N=[H+]=10-1
pH = -log[H+]=-log10-1
pH=1
Equilibrium (Chemistry) के NEET बहुविकल्पीय प्रश्न हिंदी में मुफ़्त हल करें — तुरंत सही उत्तर और विस्तृत व्याख्या के साथ। लॉगिन की आवश्यकता नहीं।
50ml 0.4N HCl और 50ml 0.2M NaOH को मिलाकर प्राप्त विलयन का pH है:
क्योंकि HCl के मिली-समतुल्य, NaOH से अधिक हैं। अतः, विलयन अम्लीय है।
N=[H+]=10-1
pH = -log[H+]=-log10-1
pH=1
कौन सा लवण अधिक जल-अपघटित होता है?
(मान लें कि सभी दुर्बल क्षारों का Kb समान है)
जैसे-जैसे कुल धनायनिक या ऋणायनिक आवेश बढ़ता है, जल-अपघटन की मात्रा घटती है। अतः, NH4Cl अधिक जल-अपघटित होता है।
अम्लीय बफर विलयन (CH3COOH + CH3COONa) में, विलयन में मुख्य रूप से उपस्थित स्पीशीज (नगण्य मात्रा को छोड़कर)
CH3COONa पूर्णतः वियोजित होता है जबकि CH3COOH का आयनन सामान्य आयन प्रभाव के कारण दब जाता है।
किस विलायक में AgCl की विलेयता अधिकतम होती है?
NH4OH में, Ag+ एक संकुल बनाता है। अतः, NH4OH में AgCl की विलेयता अधिकतम होती है।
10-6 M CH3COOH (Ka = 1.8 X 10-5) का pH है:
यहाँ, a CH3COOH का अत्यधिक तनु विलयन के कारण नगण्य नहीं है। यहाँ, a लगभग 0.9 है।
[H+] = C. a =10-6 X 0.9 =9 X10-7
pH=-log[H+]= 7- log9
pH=-7-0.954=6.046
एक निश्चित तापमान पर जल का आयनन प्रतिशत 3.6 X 10-7% है। Kw और जल का pH ज्ञात कीजिए।
जब NH4Cl को NH4OH विलयन में मिलाया जाता है, तो विलयन का pH
समान आयन प्रभाव के कारण, NH4OH का आयनन दब जाता है और [OH-] सांद्रता घट जाती है। अतः, pH घटता है।
ब्रोंस्टेड-लोरी अवधारणा के अनुसार, क्षारों की सापेक्षिक प्रबलता का सही क्रम निम्नलिखित है
सभी दुर्बल अम्ल का प्रबल संयुग्मी क्षार होता है और प्रबल अम्ल का दुर्बल संयुग्मी क्षार होता है।
298K पर H2O का pOH 7.0 है। यदि पानी को 350K तक गर्म किया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य होगा?
गर्म करने पर H2O का वियोजन बढ़ता है। इसलिए, [H+] और [OH-] दोनों बढ़ते हैं और pH तथा pOH दोनों घटते हैं।
निम्नलिखित में से किस स्थिति में साम्यावस्था स्थापित नहीं की जा सकती:
CaCO3(s) CaO(s) + CO2(g)
जब CO2 गैस का दाब Kp से अधिक होता है तो यह CaO के बिना पश्च दिशा में स्थानांतरित नहीं हो सकता।
Ready to ace NEET?
Free access · No credit card required
हाँ। इस पेज के हर Equilibrium प्रश्न को बिना लॉगिन किए मुफ़्त हल किया जा सकता है, और सही उत्तर व विस्तृत व्याख्या तुरंत देखी जा सकती है।
नहीं। प्रश्न हल करने और उत्तर देखने के लिए किसी खाते की आवश्यकता नहीं है। मुफ़्त खाता बुकमार्क, निजी नोट्स और प्रगति ट्रैकिंग जोड़ देता है।
इस प्रश्न बैंक में NEET के पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQ) और अभ्यास प्रश्न दोनों शामिल हैं — जहाँ लागू हो, हर प्रश्न पर उसका परीक्षा वर्ष अंकित है।