हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का जलीय विलयन -
(b) राउल्ट के नियम से ऋणात्मक विचलन दर्शाता है।
यदि भिन्न अणुओं के बीच आकर्षण, उदाहरण के लिए HCl तथा H2O अणुओं के बीच, अधिक प्रबल हो, तो विलयन से वाष्प प्रावस्था में जाने की प्रवृत्ति कम होगी। परिणामस्वरूप आंशिक वाष्प दाब राउल्ट के नियम द्वारा अनुमानित मान से कम होगा तथा तंत्र ऋणात्मक विचलन प्रदर्शित करता है।