यदि किसी दी गई अभिक्रिया के लिए E°cell का मान ऋणात्मक है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा G° तथा Keq के मानों के लिए सही संबंध देता है ?
(a) दिया है, E°cell = ऋणात्मक
अब, G° तथा E°cell के बीच संबंध है
G° =-nFE°cell ...(i)
चूँकि E°cell ऋणात्मक है, अतः G° धनात्मक प्राप्त होता है। पुनः, G° तथा Keq के बीच संबंध है
G° = -2.303nRTlogKeq ......(ii)
समी. (i) से हमें प्राप्त होता है कि G° धनात्मक है। अब, यदि G° धनात्मक है तो समी. (ii) से Keq ऋणात्मक प्राप्त होता है।
अर्थात् G° >1 तथा Keq< 1
संक्षिप्त युक्ति : चूँकि G° ऋणात्मक है अतः अभिक्रिया अस्वतःप्रवर्तित है अथवा कह सकते हैं कि अभिक्रिया पश्च दिशा में चल रही है। अस्वतःप्रवर्तित अभिक्रिया के लिए G° सदैव धनात्मक होता है तथा Keq सदैव 1 से कम होता है।