एक कार्बनिक यौगिक C7H8O न तो NaOH में विलेय है और न ही FeCl3 के साथ नीला रंग देता है, वह है:
(c) दिया गया कथन केवल ईथर को निरूपित करता है।
रसायन विज्ञान (Chemistry) के NEET बहुविकल्पीय प्रश्न हिंदी में मुफ़्त हल करें — तुरंत सही उत्तर और विस्तृत व्याख्या के साथ। लॉगिन की आवश्यकता नहीं।
एक कार्बनिक यौगिक C7H8O न तो NaOH में विलेय है और न ही FeCl3 के साथ नीला रंग देता है, वह है:
(c) दिया गया कथन केवल ईथर को निरूपित करता है।
फीनॉल तथा बेंजोइक अम्ल के बीच विभेद करने के लिए निम्नलिखित में से किस अभिकर्मक का उपयोग किया जा सकता है?
(d) उदासीन FeCl3(aq) फीनॉल के साथ बैंगनी रंग का संकुल देता है।
एक अज्ञात ऐल्कोहॉल को “लुकास अभिकर्मक” के साथ उपचारित करके यह ज्ञात किया जाता है कि वह प्राथमिक, द्वितीयक अथवा तृतीयक है। कौन-सा ऐल्कोहॉल सबसे तीव्रता से तथा किस क्रियाविधि द्वारा अभिक्रिया करता है:
प्रोपीन, CH3-CH=CH2 को ऑक्सीकरण द्वारा 1-प्रोपेनॉल में परिवर्तित किया जा सकता है। इस परिवर्तन के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा अभिकर्मक समुच्चय आदर्श है?
CH3-CH=CH2(CH3CH2CH2)3B3CH3CH2CH2OH
ट्राइप्रोपिल बोरेन प्रोपेन-1-ऑल
आण्विक सूत्र C4H10O3 वाला एक यौगिक ऐसीटिल क्लोराइड की क्रिया से 190 मोलर द्रव्यमान वाले यौगिक में परिवर्तित हो जाता है। मूल यौगिक में हैं:
ROH + CH3COCl ------- ROCOCH3 + HCl
M (M + 42)
प्रत्येक OH समूह के ऐसिलीकरण से आण्विक द्रव्यमान में 42 की वृद्धि होती है। दी गई समस्या में ऐसिलीकरण पर यौगिक का आण्विक द्रव्यमान 84 बढ़ जाता है। अतः यौगिक में दो OH समूह हैं।
एक कार्बनिक यौगिक A सोडियम धातु के साथ अभिक्रिया करके B बनाता है। सांद्र H2SO4 के साथ गर्म करने पर A डाइएथिल ईथर देता है। अतः A तथा B हैं [AFMC 1998]
Na ऐल्कोहॉल तथा अम्ल के साथ अभिक्रिया करता है .. परंतु यहाँ सभी विकल्प ऐल्कोहॉल हैं
ये डाइएथिल ईथर बनाते हैं, अर्थात् ऐल्कोहॉल में 2 कार्बन हैं, अतः यह एथेनॉल है
फीनॉल की क्लोरोफॉर्म के साथ तनु सोडियम हाइड्रॉक्साइड की उपस्थिति में अभिक्रिया अंततः निम्नलिखित में से कौन-सा क्रियात्मक समूह प्रविष्ट कराती है?
यह राइमर-टीमान अभिक्रिया है।
एथिलीन ऑक्साइड को ग्रीन्यार अभिकर्मक के साथ उपचारित करने पर प्राप्त होता है :
जब एथिलीन ऑक्साइड को ग्रीन्यार अभिकर्मक (RMgX) के साथ उपचारित किया जाता है, तो वह नाभिकरागी योग द्वारा एक प्राथमिक ऐल्कोहॉल बनाता है। ग्रीन्यार अभिकर्मक एपॉक्साइड वलय के इलेक्ट्रॉनरागी कार्बन पर आक्रमण करता है तथा फिर मैग्नीशियम लवण का जलअपघटन होकर प्राथमिक ऐल्कोहॉल प्राप्त होता है।
ऐसीटोन आयोडीन के साथ अभिक्रिया करके आयोडोफॉर्म बनाता है, किसकी उपस्थिति में
ऐसीटोन सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH) की उपस्थिति में आयोडीन के साथ अभिक्रिया करके आयोडोफॉर्म (CHI3) तथा सोडियम ऐसीटेट बनाता है। इस अभिक्रिया को आयोडोफॉर्म परीक्षण कहते हैं तथा इसका उपयोग मेथिल कीटोनों को अन्य प्रकार के कीटोनों एवं ऐल्डिहाइडों से विभेदित करने के लिए किया जाता है।
आण्विक सूत्र C5H10 वाले निम्नलिखित यौगिकों में से कौन-सा ओज़ोनी अपघटन पर ऐसीटोन देता है?
(a) 2-मेथिल-2-ब्यूटीन (आण्विक सूत्र C5H10) ओज़ोनी अपघटन पर ऐसीटोन देता है।
Ready to ace NEET?
Free access · No credit card required
हाँ। इस पेज के हर Chemistry प्रश्न को बिना लॉगिन किए मुफ़्त हल किया जा सकता है, और सही उत्तर व विस्तृत व्याख्या तुरंत देखी जा सकती है।
नहीं। प्रश्न हल करने और उत्तर देखने के लिए किसी खाते की आवश्यकता नहीं है। मुफ़्त खाता बुकमार्क, निजी नोट्स और प्रगति ट्रैकिंग जोड़ देता है।
इस प्रश्न बैंक में NEET के पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQ) और अभ्यास प्रश्न दोनों शामिल हैं — जहाँ लागू हो, हर प्रश्न पर उसका परीक्षा वर्ष अंकित है।