हैलोएरीनों में C-X आबंध के आंशिक द्विआबंध गुण प्राप्त करने का आबंध विदलन पर क्या परिणाम होता है?
अनुनाद के कारण C-Cl आबंध आंशिक द्विआबंध गुण प्राप्त कर लेता है। परिणामस्वरूप, हैलोएरीन में आबंध विदलन हैलोऐल्केन की तुलना में कठिन होता है और इसलिए वे नाभिकरागी प्रतिस्थापन अभिक्रिया के प्रति कम क्रियाशील होते हैं।