प्रोटीनों की कुंडलिनी संरचना किसके द्वारा स्थापित होती है
(b) प्रोटीन की कुंडलिनी संरचना एक ही पेप्टाइड शृंखला के ऐमाइड समूहों के बीच हाइड्रोजन बंधों द्वारा स्थायी होती है। ये बंध एक इकाई के -NH- समूह तथा तीसरी इकाई के कार्बोनिल समूह की ऑक्सीजन के बीच बनते हैं। कुंडली का एक चक्र पूरा करने में 3.6 ऐमीनो अम्ल लगते हैं। ऐसे H-बंधन से 13-सदस्यीय वलय बनती है। यही H-बंधन कुंडली को अपनी स्थिति में बनाए रखता है।