निम्नलिखित में से कौन-सा विटामिन ऐमीनो अम्ल तथा वसा अम्ल उपापचय के लिए सह-एंजाइम है?
(a) विटामिन B6 (पाइरिडॉक्सिन) पाइरिडॉक्सल फॉस्फेट सह-एंजाइम के रूप में ऐमीनो अम्लों के विघटन तथा वसा और कार्बोहाइड्रेट के उपापचय में सहायता करता है। यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को भी सहारा देता है और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है। विटामिन B6 की कमी से मानव शिशुओं में मिर्गी जैसे आक्षेप होते हैं और हाइपोक्रोमिक माइक्रोसाइटिक रक्ताल्पता विकसित हो सकती है।