क्षारीय मृदा धातुओं का वह गुण जो उनके परमाणु क्रमांक के साथ बढ़ता है
(a) परमाणु क्रमांक बढ़ने के साथ समूह में नीचे जाने पर विद्युत्-ऋणात्मकता तथा आयनन ऊर्जा दोनों सामान्यतः घटती हैं। क्षारीय मृदा धातुओं के हाइड्रॉक्साइड तथा सल्फेट आयनिक ठोस हैं और आयनिक ठोसों की विलेयता दो कारकों द्वारा नियंत्रित होती है, अर्थात् जालक ऊर्जा तथा जलयोजन ऊर्जा। विलेयता के लिए, जलयोजन ऊर्जा>जालक ऊर्जा
जलयोजन ऊर्जा आकार के व्युत्क्रमानुपाती होती है, अर्थात् आकार बढ़ने के साथ घटती है। परंतु, सल्फेट आयन के बड़े आकार के कारण, सल्फेटों की स्थिति में जालक ऊर्जा क्षारीय मृदा धातुओं के परमाणु क्रमांक बढ़ने पर लगभग समान रहती है। अतः, इस स्थिति में केवल जलयोजन ऊर्जा ही विलेयता को नियंत्रित करती है। अतः, IIA समूह में नीचे जाने पर जलयोजन ऊर्जा घटने के साथ क्षारीय मृदा धातु सल्फेटों की विलेयता घटती है।
दूसरी ओर, हाइड्रॉक्साइडों की स्थिति में, हाइड्रॉक्साइड आयनों के मध्यम आकार के कारण जालक ऊर्जाएँ भिन्न होती हैं और Be से Ba तक जाने पर घटती हैं। इससे विलेयता बढ़ती है तथा जलयोजन ऊर्जा में कमी से उत्पन्न विपरीत प्रभाव समाप्त हो जाता है। अतः, क्षारीय मृदा धातुओं के परमाणु क्रमांक बढ़ने के साथ क्षारीय मृदा धातु हाइड्रॉक्साइडों की विलेयता बढ़ती है।