स्वर्ण तथा सिल्वर के निष्कर्षण में CN- आयन से निक्षालन किया जाता है। बाद में सिल्वर प्राप्त किया जाता है
(d) स्वर्ण तथा सिल्वर के निष्कर्षण में CN- आयन से निक्षालन किया जाता है। बाद में सिल्वर Zn द्वारा प्राप्त किया जाता है।
सिल्वर अथवा स्वर्ण के धातुकर्म में संबंधित धातु का वायु की उपस्थिति में NaCN या KCN के तनु विलयन से निक्षालन किया जाता है, जिससे धातु विलयन में संकुल के रूप में प्राप्त होती है। इस संकुल से बाद में प्रतिस्थापन द्वारा धातु प्राप्त की जाती है।
सामान्यतः,
4M(s)+ 8CN-(aq)+ 2H2O (aq) + O2(g) 4[M(CN)2]-(aq) + 4OH-(aq)
2[M(CN)2]-(aq)+ Zn(s) [Zn(CN)4]2-(aq) + 2M(s)
M = Ag अथवा Au. इस विधि को मैक-आर्थर फॉरेस्ट सायनाइड प्रक्रम कहते हैं।