निम्नलिखित में से कौन ऐनिलीन की तुलना में अधिक क्षारकीय है?
NEET प्रश्न (MCQ) हिंदी में — उत्तर और विस्तृत हल सहित
NEET के NEET बहुविकल्पीय प्रश्न हिंदी में मुफ़्त हल करें — तुरंत सही उत्तर और विस्तृत व्याख्या के साथ। लॉगिन की आवश्यकता नहीं।
फॉस्फोलिपिड ग्लिसरॉल के एस्टर होते हैं, जिनमें होते हैं
(d) फॉस्फोलिपिड ग्लिसरॉल के एस्टर होते हैं जिनमें दो कार्बोक्सिलिक अम्ल अवशेष तथा एक फॉस्फेट समूह होता है। अतः फॉस्फोलिपिड को ग्लिसरॉल का व्युत्पन्न माना जा सकता है जिसमें दो हाइड्रॉक्सिल समूह वसा अम्ल से एस्टरीकृत होते हैं, जबकि तीसरा फॉस्फोरिक अम्ल से एस्टरीकृत होता है।
निम्नलिखित में से कौन धनात्मक फेहलिंग विलयन परीक्षण देता है?
ग्लूकोस फेहलिंग विलयन को अपचयित करके Cu2O का लाल अवक्षेप देता है।
निम्नलिखित में से कौन-सी सबसे मीठी शर्करा है?
फ्रक्टोस सबसे मीठी शर्करा है तथा जल में अत्यधिक विलेय, ऐल्कोहॉल में अल्पविलेय और ईथर में अविलेय है। फ्रक्टोस वामध्रुवण घूर्णक है, अतः इसे लेवुलोस कहते हैं।
DNA की क्षार इकाइयों के बीच युग्मन किसके द्वारा होता है
(a) DNA में दोनों रज्जुक हाइड्रोजन बंधों द्वारा जुड़े रहते हैं। उदाहरण के लिए, ग्वानीन साइटोसीन से तथा ऐडेनीन थायमीन से हाइड्रोजन बंधन द्वारा जुड़ा होता है।
DNA का वह खंड जो प्रोटीन के संश्लेषण के लिए निर्देश-पुस्तिका की भाँति कार्य करता है, वह है
(c) DNA का वह खंड जो प्रोटीन के संश्लेषण के लिए निर्देश-पुस्तिका की भाँति कार्य करता है, वह जीन है। कोशिका में प्रत्येक प्रोटीन का एक संगत जीन होता है
स्टार्च के जल-अपघटन पर अंततः मिलता है
स्टार्च का तनु अम्लों या एंजाइमों द्वारा जल-अपघटन होता है तथा यह विभिन्न जटिलता वाले अणुओं में टूटकर अंततः D-ग्लूकोस देता है।
न्यूक्लिओटाइडों में H-बंधन के विषय में निम्नलिखित में से कौन सही है?
(a) DNA अणु की संरचना द्विकुंडलिनी होती है। इस संरचना में द्विकुंडली दो दक्षिणावर्त कुंडलित पॉलिन्यूक्लिओटाइड शृंखलाओं से बनी होती है, जो H-बंधों द्वारा जुड़ी रहती हैं। इन कुंडलियों में ऐडेनीन (A) क्षार थायमीन (T) से दो H-बंधों द्वारा तथा ग्वानीन (G) साइटोसीन (C) से तीन H-बंधों द्वारा जुड़ा होता है, जैसे A=T तथा GC.
पाचन की प्रक्रिया में भोजन सामग्री में उपस्थित प्रोटीन जल-अपघटित होकर ऐमीनो अम्ल बनाते हैं। इस प्रक्रिया में सम्मिलित दो एंजाइम
क्रमशः हैं
(c) पाचन की प्रक्रिया में भोजन सामग्री में उपस्थित प्रोटीन जल-अपघटित होकर ऐमीनो अम्ल बनाते हैं। इस प्रक्रिया में दो एंजाइम — पेप्सिन तथा ट्रिप्सिन — निम्नानुसार सम्मिलित होते हैं :
प्रोटीनों की कुंडलिनी संरचना किसके द्वारा स्थापित होती है
(b) प्रोटीन की कुंडलिनी संरचना एक ही पेप्टाइड शृंखला के ऐमाइड समूहों के बीच हाइड्रोजन बंधों द्वारा स्थायी होती है। ये बंध एक इकाई के -NH- समूह तथा तीसरी इकाई के कार्बोनिल समूह की ऑक्सीजन के बीच बनते हैं। कुंडली का एक चक्र पूरा करने में 3.6 ऐमीनो अम्ल लगते हैं। ऐसे H-बंधन से 13-सदस्यीय वलय बनती है। यही H-बंधन कुंडली को अपनी स्थिति में बनाए रखता है।
Ready to ace NEET?
Free access · No credit card required
Frequently Asked Questions
हाँ। इस पेज के हर NEET प्रश्न को बिना लॉगिन किए मुफ़्त हल किया जा सकता है, और सही उत्तर व विस्तृत व्याख्या तुरंत देखी जा सकती है।
नहीं। प्रश्न हल करने और उत्तर देखने के लिए किसी खाते की आवश्यकता नहीं है। मुफ़्त खाता बुकमार्क, निजी नोट्स और प्रगति ट्रैकिंग जोड़ देता है।
इस प्रश्न बैंक में NEET के पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQ) और अभ्यास प्रश्न दोनों शामिल हैं — जहाँ लागू हो, हर प्रश्न पर उसका परीक्षा वर्ष अंकित है।