जंतु कोशिका में कोशिकाद्रव्य विभाजन _______ द्वारा, _______ दिशा में होता है जबकि पादप कोशिका में _______ द्वारा, _______ दिशा में:
जंतु कोशिका में कोशिकाद्रव्य विभाजन जीवद्रव्य झिल्ली में अभिकेंद्री दिशा में खाँच बनने से पूरा होता है जबकि पादप कोशिका में यह कोशिका के केंद्र में कोशिका पट्टिका बनने से होता है जो बाहर की ओर बढ़कर विद्यमान पार्श्व भित्तियों से मिल जाती है (अपकेंद्री)।
(पृष्ठ-166)