कौन-सी घटना पूर्वावस्था I से संबद्ध नहीं है?
पृथक्करण पश्चावस्था में होता है।
सिनाइजेसिस अर्धसूत्री विभाजन की किसी एक उपप्रावस्था में कभी-कभी देखी जाने वाली परिघटना है। इसमें अर्धसूत्री विभाजन की पूर्वावस्था के दौरान क्रोमैटिन का संकुचन केंद्रक के एक ओर हो जाता है। लिलियम जैसे कुछ पादपों में गुणसूत्र एक ओर सघन रूप से गुच्छित हो जाते हैं तथा शेष केंद्रक में कोई क्रोमैटिन पदार्थ दिखाई नहीं देता। इस परिघटना को सिनाइजेसिस कहते हैं तथा इसका महत्व स्पष्ट रूप से ज्ञात नहीं है। यह लेप्टोटीन के दौरान होती है।
(पृष्ठ-169)