प्रकाशतंत्र-II के उत्तेजित क्लोरोफिल अणु से निकले इलेक्ट्रॉन सर्वप्रथम किसके द्वारा ग्रहण किए जाते हैं
प्रकाशतंत्र II के उत्तेजित क्लोरोफिल अणु से निकले इलेक्ट्रॉन सर्वप्रथम क्विनोन द्वारा ग्रहण किए जाते हैं। प्रकाशतंत्र II कुछ इलेक्ट्रॉन वाहकों सहित एक प्रकाश संश्लेषी वर्णक तंत्र है जो ग्रैना थाइलैकॉइड के संपीडित भाग में स्थित होता है। प्रकाशतंत्र II में क्लोरोफिल a, b तथा कैरोटीनॉइड होते हैं। PS II के अन्य घटक फीओफाइटिन, प्लास्टोक्विनोन (PQ), साइटोक्रोम संकुल तथा नीले रंग का ताम्रयुक्त प्लास्टोसायनिन हैं।