यूकैरियोटों में DNA प्रतिकृतिकरण जीवाणुओं के प्रतिकृतिकरण से इसलिए भिन्न है क्योंकि:
प्रोकैरियोटों में DNA अणुओं में प्रतिकृतिकरण का एक ही उद्गम तथा एक ही रेप्लिकॉन होता है। ये उद्गम स्थल यूकैरियोटी उद्गम स्थलों से लम्बे होते हैं।
यूकैरियोटी DNA अत्यंत बड़ा होता है तथा गुणसूत्रों में संगठित रहता है। प्रत्येक गुणसूत्र पर प्रतिकृतिकरण के अनेक उद्गम होते हैं। DNA प्रतिकृतिकरण प्रत्येक उद्गम पर स्वतंत्र रूप से आरम्भ होकर संगत समापन स्थलों पर समाप्त हो सकता है।