NEET प्रश्न (MCQ) हिंदी में — उत्तर और विस्तृत हल सहित

NEET के NEET बहुविकल्पीय प्रश्न हिंदी में मुफ़्त हल करें — तुरंत सही उत्तर और विस्तृत व्याख्या के साथ। लॉगिन की आवश्यकता नहीं।

सभी Physics Chemistry Botany Zoology
भाषा English हिंदी
Register free for difficulty & keyword filters

जीवाणु, कवक तथा निम्न पादप प्रतिकूल परिस्थितियों में किसके द्वारा जीवित रहते हैं:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

(d) जीवाणु, कवक तथा निम्न पादप मोटी भित्ति वाले बीजाणुओं के निर्माण द्वारा प्रतिकूल परिस्थितियों में जीवित रहते हैं। शैवाल विश्रामी बीजाणु अथवा एकाइनीट बनाते हैं, जो मोटी भित्ति वाले होते हैं तथा भोजन संचित रखते हैं। कवकों में मोटी भित्ति वाले चिरजीवी बीजाणु बनते हैं जिन्हें क्लैमाइडोबीजाणु कहते हैं। जीवाणु अंतःबीजाणु बनाते हैं, जो सम्भवतः ज्ञात सर्वाधिक प्रतिरोधी जीवित वस्तु हैं। वे उबलते जल में 2 घंटे से अधिक तक जीवित रह सकते हैं।

मोनार्क तितली परभक्षियों से किस प्रकार बचती है

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

(b) मोनार्क तितली अपने कड़वे स्वाद के कारण परभक्षियों से बच जाती है। वाइसरॉय तितली (Basilarchia archippus) परभक्षियों से बचने हेतु मोनार्क तितली का अनुहरण करती है।

निम्नलिखित में से कौन-सा कारक किसी समष्टि की वृद्धि को सीमित नहीं करेगा?

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

(b) आप्रवासन किसी क्षेत्र में व्यष्टियों का स्थायी अथवा अस्थायी बसाव हेतु प्रवेश है, जिससे व्यष्टियों के जुड़ने के कारण उस विशेष क्षेत्र का समष्टि घनत्व बढ़ जाता है। भोजन की कमी, रोग तथा अकाल वे कारक हैं जो किसी समष्टि की वृद्धि को सीमित करते हैं। 

किसी क्षेत्र में ऐसी समष्टि उपस्थित थी जिसकी व्यष्टियाँ बड़े आकार की, लम्बी जीवन-अवधि वाली, अधिक जनकीय देखभाल वाली तथा धीमे परिवर्धन वाली थीं। समष्टि वृद्धि वक्र का प्रकार होगा:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

(a) समष्टि वृद्धि वक्र S-आकार अथवा सिग्मॉइड अथवा संभार तंत्रीय होगा। इस वृद्धि वक्र की पाँच प्रावस्थाएँ होती हैं - प्रसुप्ति प्रावस्था, धनात्मक त्वरण प्रावस्था, चरघातांकी प्रावस्था, ऋणात्मक त्वरण प्रावस्था तथा स्थिर प्रावस्था। मानव समष्टि सहित अधिकांश जीव S-आकार वक्र दर्शाते हैं।

दिन में प्राणिप्लवक का नीचे बैठ जाना तथा रात में सतह पर उठ आना किसका उदाहरण है

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

(b) सर्केडियन लय अथवा दैनिक लय जंतुओं अथवा पादपों के व्यवहार अथवा क्रियाविज्ञान में कोई भी 24 घंटे की आवर्तिता है। उदाहरण हैं — अनेक जंतुओं में निद्रा/सक्रियता चक्र तथा पादपों की वृद्धि गतियाँ। सर्केडियन लय सामान्यतः जैविक घड़ियों द्वारा नियंत्रित होती हैं।

जन्म दर = B

मृत्यु दर = D

उत्प्रवासन = E

आप्रवासन = I

  स्तम्भ-I

   स्तम्भ-II

A. समष्टि स्थिर है

I.   B + I > D + E

B. समष्टि बढ़ रही है

II.  B + I = D + E

C. समष्टि घट रही है

III. B + I < D + E

 

IV. B + E > D + I

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

जन्म दर तथा आप्रवासन बढ़ने से समष्टि बढ़ती है जबकि मृत्यु दर तथा उत्प्रवासन बढ़ने से समष्टि घटती है।

A. समष्टि स्थिर होती है जब B+I = D+E

B. समष्टि बढ़ रही होती है जब B+I > D+E

C. समष्टि घट रही होती है जब B+I < D+E.

I. महासागरों, झीलों तथा नदियों में रहने वाले जीव जल-सम्बंधी समस्याओं का सामना करते हैं।
II. यूरीहैलाइन लवणता की विस्तृत परास सहन कर सकते हैं
III. स्टीनोहैलाइन लवणता की संकीर्ण परास तक सीमित रहते हैं
IV. कोई भी अलवण जल का जंतु समुद्री जल में लम्बे समय तक जीवित नहीं रह सकता किंतु समुद्री जंतु परासरणी संतुलन के कारण अलवण जल में लम्बे समय तक जीवित रह सकते हैं
V. लवण सांद्रता अंतःस्थलीय जल में 5% से कम, समुद्र में 30-35% तथा कुछ अतिलवणीय अनूपों में >100% होती है।

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

कुछ जीव लवणता की विस्तृत परास सहन कर लेते हैं (यूरीहैलाइन) किंतु अन्य संकीर्ण परास तक सीमित रहते हैं (स्टीनोहैलाइन)। अनेक अलवण जल के जंतु समुद्री जल में तथा इसके विपरीत लम्बे समय तक जीवित नहीं रह सकते, क्योंकि उन्हें परासरणी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

(पृष्ठ-222)

निम्नलिखित में से कौन-सा पद जीवों के भीतर अपेक्षाकृत स्थिर भौतिक तथा रासायनिक परिस्थितियाँ बनाए रखने का बोध कराता है?

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

बाह्य पर्यावरणीय परिस्थितियों के बदलते रहने पर भी किसी जीव का अपने आंतरिक वातावरण की स्थिरता बनाए रखने का गुण समस्थापन कहलाता है।

(पृष्ठ-223)

मनुष्य समस्थापन किसके द्वारा प्राप्त कर सकता है:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

मनुष्यों में समस्थापन भौतिक तथा क्रियात्मक दोनों साधनों द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।

क्रियात्मक रूप से: स्वेदन तथा कँपकँपी द्वारा तापमान नियमन।

भौतिक रूप से: ठंडे तापमान से बचने हेतु घर में अथवा कार में बैठकर।

(पृष्ठ-223)

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

परासरण अनुरूपक अपना तापमान तथा परासरणी सांद्रता बाह्य पर्यावरण के सापेक्ष बदलते रहते हैं। यह स्थिर नहीं रहती।

(पृष्ठ-224)

Ready to ace NEET?

Free access · No credit card required

Frequently Asked Questions

हाँ। इस पेज के हर NEET प्रश्न को बिना लॉगिन किए मुफ़्त हल किया जा सकता है, और सही उत्तर व विस्तृत व्याख्या तुरंत देखी जा सकती है।

नहीं। प्रश्न हल करने और उत्तर देखने के लिए किसी खाते की आवश्यकता नहीं है। मुफ़्त खाता बुकमार्क, निजी नोट्स और प्रगति ट्रैकिंग जोड़ देता है।

इस प्रश्न बैंक में NEET के पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQ) और अभ्यास प्रश्न दोनों शामिल हैं — जहाँ लागू हो, हर प्रश्न पर उसका परीक्षा वर्ष अंकित है।