असंक्रमण तत्वों की तुलना में, संक्रमण तत्वों की ऑक्सीकरण अवस्थाएँ सामान्यतः एक-दूसरे से कितना अंतर रखती हैं?
ऑक्सीकरण अवस्थाओं की परिवर्तनशीलता... d कक्षकों के अपूर्ण भरने से इस प्रकार उत्पन्न होती है कि उनकी ऑक्सीकरण अवस्थाएँ एक-दूसरे से इकाई का अंतर रखती हैं, जैसे $V^{II}$, $V^{III}$, $V^{IV}$, $V^{V}$। यह असंक्रमण तत्वों की ऑक्सीकरण अवस्थाओं की परिवर्तनशीलता के विपरीत है, जहाँ ऑक्सीकरण अवस्थाएँ सामान्यतः दो की इकाई का अंतर रखती हैं। (NCERT, अध्याय: The d - and f - Block Elements, पृष्ठ 97)