Mg(OH)2 का स्थायित्व गुणनफल स्थिरांक Ksp 9.0 X 10-12 है। यदि कोई विलयन Mg2+ आयन के सापेक्ष 0.010 M है, तो अधिकतम हाइड्रॉक्साइड आयन सांद्रता क्या है जो Mg(OH)2 का अवक्षेपण किए बिना उपस्थित रह सकती है
Equilibrium NEET प्रश्न हिंदी में — रसायन विज्ञान (Chemistry) MCQ उत्तर सहित
Equilibrium (Chemistry) के NEET बहुविकल्पीय प्रश्न हिंदी में मुफ़्त हल करें — तुरंत सही उत्तर और विस्तृत व्याख्या के साथ। लॉगिन की आवश्यकता नहीं।
बफर की भाँति कार्य करने के लिए एक लीटर जल में क्या मिलाया जा सकता है
t=0 पर 1 0.5 0 0
t='t' पर 0.5 0 0.5 0.5
अब यह अम्लीय बफर विलयन है।
400 K पर 20 लीटर के एक पात्र में 0.4 atm दाब पर CO2(g) तथा आधिक्य में SrO है (ठोस SrO का आयतन नगण्य मानिए)। पात्र में लगे गतिशील पिस्टन को खिसकाकर अब पात्र का आयतन घटाया जाता है। पात्र का अधिकतम आयतन, जब CO2 का दाब अपने अधिकतम मान पर पहुँचता है, होगा (दिया है:
SrCO3(s) SrO(s) + CO2(g),
(Kp =1.6 atm)
(a) अभिक्रिया के लिए,
SrCO3(s) SrO(s) + CO2(q),
Kp = 1.6 atm = pCO2 = CO2 का अधिकतम दाब
दिया है, p, = 0.4 atm, V1= 20 L, T1 = 400 K
P2 = 1.6 atm. V2 =?. T2 =400 K
स्थिर ताप पर, p1V1 = p2V2
0.4x20=1.6 xV2
V2=(0.4x20)/1.6=5L
निम्नलिखित के साम्य स्थिरांक हैं
अभिक्रिया
का साम्य स्थिरांक (K) होगा
(b)
समीकरण (i) को उत्क्रमित करने तथा समीकरण (iii) को 3 से गुणा करने पर, हमें प्राप्त होता है
0.1 M NaCl विलयन में 1.6 x 10-10 विलेयता गुणनफल वाले AgCl (s) की विलेयता होगी
(b) मुख्य विचार चूँकि AgCl(s) की विलेयता 0.1 M NaCl में पूछी गई है, इसलिए गणना में Cl- (NaCl से) की विलेयता को Cl- (AgCl से) की विलेयता में जोड़ना होगा।
माना NaCl मिलाने से पहले AgCl में Ag+ तथा Cl- की विलेयता s है।
NaCl (aq) Na+ (aq) + Cl-(aq)
0.1 M 0 0
0 0.1 M 0.1+s
AgCl(s) Ag+(aq) + Cl-(aq)
s s+0.1
दिया है, Ksp = 1.6 x 10-10 = [Ag+][Cl-]
अथवा 1.6 x 10-10 = s(0.1+s)
= 0.1s + s2
... Ksp छोटा है, अतः 0.1 की तुलना में s बहुत कम है। अतः s2 को नगण्य माना जा सकता है।
अतः, 1.6 x 10-10 = 0.1s
अथवा s = 1.6 x 10-9 M
बोरिक अम्ल एक अम्ल है क्योंकि इसका अणु
(c) बोरिक अम्ल को अम्ल माना जा सकता है क्योंकि इसका अणु जल से OH' ग्रहण करके प्रोटॉन मुक्त करता है।
H3BO3 + H2O B(OH)-4 + H+
अम्ल क्षार संयुग्मी संयुग्मी
क्षार अम्ल
स्मरण रखें प्रश्न के दिए गए विकल्पों में (a), (b) तथा (c) सही हैं क्योंकि इन सभी वाक्यों का अर्थ कमोबेश समान है परंतु यहाँ विकल्प (c) सर्वाधिक उपयुक्त है क्योंकि यह इस तथ्य की पूर्ण व्याख्या देता है कि बोरिक अम्ल किस प्रकार अम्ल के साथ संयोजित हो सकता है।
0.1 M NaOH तथा
0.01 M HCl के समान आयतन मिलाने पर परिणामी विलयन का pH क्या है?
(a) मुख्य संकल्पना जब अम्ल तथा क्षार के समान आयतन मिलाए जाते हैं, तो यदि क्षार की सांद्रता अधिक ली गई हो तो परिणामी विलयन क्षारीय हो जाता है।
माना 0.1 M NaOH तथा 0.01 M HCl मिलाने के बाद विलयन की नॉर्मलता N है।
चूँकि, NaOH की नॉर्मलता HCl की नॉर्मलता से अधिक है। अतः, परिणामी विलयन क्षारीय है।
निम्नलिखित में से कौन-सा लवण जल में उच्चतम pH देगा?
उच्चतम pH उस क्षारीय विलयन को दर्शाता है जिसमें OH- आयन हों। अतः वह क्षारीय लवण जो जल-अपघटन पर OH- आयन मुक्त करेगा, जल में उच्चतम pH देगा।
केवल प्रबल क्षार तथा दुर्बल अम्ल का लवण ही जल-अपघटन पर OH- आयन मुक्त करेगा। दिए गए लवणों में, Na2CO3 क्षारीय लवण है क्योंकि यह NaOH [प्रबल क्षार] तथा H2CO3 [दुर्बल अम्ल] के उदासीनीकरण से बनता है।
+ H2O
उस विलयन में [H+] mol/L में क्या है जो CH3COONa में 0.20 M तथा CH3COOH में 0.10 M है? (CH3COOH के लिए Ka = 1.8 x 10-5)
मुख्य विचार CH3COOH (दुर्बल अम्ल) तथा CH3COONa (संयुग्मी लवण) अम्लीय बफर बनाते हैं और अम्लीय बफर के लिए,
pH = pKa + log[लवण]/[अम्ल]
तथा [H+] = -antilog pH
pH = -logKa + log[लवण]/[अम्ल] [... pKa = -logKa]
= -log(1.8 x 10-5) + log(0.20)/(0.10)
= 4.74 + log2
= 4.74 + 0.3010 = 5.041
अब, [H+] = antilog(-5.045)
= 9.0 x 10-6 mol/L
निम्नलिखित में से किस साम्य में Kc तथा Kp समान नहीं हैं?
मुख्य विचार वह अभिक्रिया जिसके लिए गैसीय उत्पादों के मोलों की संख्या (np) गैसीय अभिकारकों के मोलों की संख्या (ng) के बराबर नहीं होती, उसके Kc तथा Kp के मान भिन्न होते हैं।
(a) np = nR = 2, अतः, Kp = Kc
(b) np = nR = 2, अतः, Kp = Kc
(c) nP =nR =2, अतः, Kp =Kc
(d) nP=2, nR=1, अतः, Kp Kc
Ready to ace NEET?
Free access · No credit card required
Frequently Asked Questions
हाँ। इस पेज के हर Equilibrium प्रश्न को बिना लॉगिन किए मुफ़्त हल किया जा सकता है, और सही उत्तर व विस्तृत व्याख्या तुरंत देखी जा सकती है।
नहीं। प्रश्न हल करने और उत्तर देखने के लिए किसी खाते की आवश्यकता नहीं है। मुफ़्त खाता बुकमार्क, निजी नोट्स और प्रगति ट्रैकिंग जोड़ देता है।
इस प्रश्न बैंक में NEET के पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQ) और अभ्यास प्रश्न दोनों शामिल हैं — जहाँ लागू हो, हर प्रश्न पर उसका परीक्षा वर्ष अंकित है।