यदि तनु विलयन की मोललता दोगुनी कर दी जाए, तो मोलल अवनमन स्थिरांक (Kf) का मान होगा?
(d) तनु विलयन के लिए, हिमांक में अवनमन (ΔTf) विलयन की मोललता (m) के अनुक्रमानुपाती होता है:-
ΔTf ∝ m अथवा ΔTf=Kfm
जहाँ, Kf को मोलल अवनमन स्थिरांक अथवा हिमांक अवनमन स्थिरांक अथवा हिमांकमापी स्थिरांक कहते हैं। Kf का मान केवल विलायक की प्रकृति पर निर्भर करता है तथा विलेय कणों के संघटन से स्वतंत्र होता है, अर्थात् विलयन की सांद्रता पर निर्भर नहीं करता।