किसी मिश्रण में Na2CO3 तथा NaHCO3 हैं तथा मिश्रण का भार 10gm है। मिश्रण गर्म करने पर S.T.P पर 56ml CO2 मुक्त करता है, मिश्रण में Na2CO3 का भार है
केवल NaHCO3 CO2 गैस मुक्त करता है। Na2CO3 लाल तप्त करने पर भी CO2 गैस मुक्त नहीं करता।
अतः, केवल यही अभिक्रिया होती है:
2NaHCO3 -> Na2CO3 + CO2 + H2O
भार:
2(23+1+12+16*3) -> (2*23+12+16*3) + (12+16*2) + (1*2+16)
168g -> 102g + 44g + 18g
साथ ही, STP पर प्राप्त 56ml आयतन के अनुसार CO2 का द्रव्यमान = 56/(22.4 * 1000) * (44) = 0.11g
अतः, NaHCO3 का भार = 0.11/44*168 = 0.42g (समीकरण से भारों के अनुपात का उपयोग करके)
अतः, मूल Na2CO3 का भार = 10 - 0.42 = 9.58g