जब AgNO3 के 16.9% विलयन के 50 mL को NaCl के 5.8% विलयन के 50 mL के साथ मिलाया जाता है तो बने अवक्षेप का द्रव्यमान क्या है?
(Ag = 107.8, N = 14, O = 16, Na= 23,Cl=35.5)
योजना: अवक्षेपित AgCl के द्रव्यमान की गणना के लिए, हम मोल संकल्पना की सहायता से बराबर आयतन में AgNO3 तथा NaCl का द्रव्यमान ज्ञात करते हैं।
AgNO3 का 16.9% विलयन का अर्थ है 100 mL विलयन में 16.9 g AgNO3 उपस्थित है।
50 mL विलयन में 8.45 g AgNO3 उपस्थित होगा
इसी प्रकार,
100 mL विलयन में 5.8 g NaCl उपस्थित है
50 mL विलयन में 2.9 g NaCl उपस्थित है
AgNO3 + NaCl AgCl + NaNO3
प्रारंभिक मोल 8.45/169.8 2.9/58.5 0 0
= 0.049 = 0.049
अभिक्रिया के बाद 0 0 0.049 0.049
अवक्षेपित AgCl का द्रव्यमान
= 0.049 x 143.3 = 7 g