एगैरोस जेल पर पृथक्कृत DNA खंडों को किससे अभिरंजित करने के बाद देखा जा सकता है
(d) एगैरोस जेल पर पृथक्कृत DNA खंडों को एथिडियम
ब्रोमाइड से अभिरंजित करने के बाद देखा जा सकता है। यह एक अंतर्वेशी तथा प्रतिदीप्त कारक है। अभिरंजित DNA खंड
UV-प्रकाश में चमकीले नारंगी रंग की पट्टी के रूप में दिखाई देते हैं।
विचार प्रक्रिया अंतर्वेशन का अर्थ है DNA के समतलीय क्षारों के बीच अणुओं का प्रविष्ट होना। इस
प्रक्रिया का उपयोग DNA के विश्लेषण की एक विधि के रूप में किया जाता है। अंतर्वेशन तब होता है जब उपयुक्त
आकार तथा रासायनिक प्रकृति वाले लिगैंड DNA के क्षार युग्मों के बीच स्वयं को व्यवस्थित कर लेते हैं। ये लिगैंड अधिकतर
बहुचक्रीय, ऐरोमैटिक तथा समतलीय होते हैं और इसीलिए प्रायः अच्छे न्यूक्लिक अम्ल अभिरंजक बनते हैं। गहनता से
अध्ययन किए गए DNA अंतर्वेशकों में एथिडियम ब्रोमाइड, प्रोफ्लेविन आदि सम्मिलित हैं।