पॉलिएथिलीन ग्लाइकॉल विधि किसके लिए प्रयुक्त होती है
(a) किसी जैविक कारक की भागीदारी के बिना पादप कोशिकाओं में DNA का प्रवेश, जिससे स्थायी रूपांतरण होता है, प्रत्यक्ष जीन स्थानांतरण कहलाता है। प्रत्यक्ष जीन स्थानांतरण की अनेक विधियाँ हैं, जिनमें से एक रासायनिक विधि है। कुछ रसायन, जैसे PEG (पॉलिएथिलीन ग्लाइकॉल), पॉलिविनाइल ऐल्कोहॉल तथा कैल्सियम फॉस्फेट, जीवद्रव्य कला की बाह्य सतह पर DNA के ग्रहण को बढ़ा देते हैं तथा अवक्षेप अंतर्ग्रहण द्वारा ग्रहण कर लिया जाता है।