6.5g PbO तथा 3.2g HCl के बीच अभिक्रिया से लेड (II) क्लोराइड के कितने मोल बनेंगे?
मुख्य विचार: वह अभिकर्मक जो कम मात्रा में उपस्थित है सीमांत अभिकर्मक कहलाता है तथा उत्पाद के मोल उस पर निर्भर करते हैं तथा मोलों की संख्या = भार/आण्विक भार
PbO + 2HCl PbCl2 + H2O
207.2 +16 2(35.5+1) 207.2+71
=223.2 =73 =278.2
PbO के मोल = 6.5/223 = 0.029
HCl के मोल = 3.2/36.5 = 0.087
यहाँ, PbO का 1 मोल HCl के 2 मोलों से अभिक्रिया करता है, अतः PbO सीमांत अभिकर्मक है।
... 223.2 g PbO देता है PbCl2 = 278.2g
... 6.5g PbO देगा PbCl2
= 0.029 मोल