भौतिक विज्ञान (Physics) NEET प्रश्न हिंदी में — उत्तर सहित MCQ अभ्यास

भौतिक विज्ञान (Physics) के NEET बहुविकल्पीय प्रश्न हिंदी में मुफ़्त हल करें — तुरंत सही उत्तर और विस्तृत व्याख्या के साथ। लॉगिन की आवश्यकता नहीं।

सभी Physics Chemistry Botany Zoology
भाषा English हिंदी
Register free for difficulty & keyword filters
NEET 2025

AB किसी विद्युत परिपथ का एक भाग है (चित्र देखें)। उस क्षण, जिस पर धारा $i = 2$ A है और यह 1 amp/second की दर से बढ़ रही है, विभवान्तर $V_A - V_B$ है:

A i 1 H 5 V 2 Ω B
You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

A→B दिशा में सभी विभव पात जुड़ते हैं: $V_A - V_B = L\dfrac{di}{dt} + \varepsilon + iR = 1 + 5 + 4 = 10\ \text{V}$.

NEET 2025

2 amp की एक धारा ताँबे की दो भिन्न छोटी वृत्ताकार कुण्डलियों, जिनकी त्रिज्याओं का अनुपात 1:2 है, से होकर प्रवाहित हो रही है। उनके संगत चुम्बकीय आघूर्णों का अनुपात होगा:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

$M = I\pi r^2$, समान $I$ अतः $\dfrac{M_1}{M_2} = \dfrac{r_1^2}{r_2^2} = \dfrac{1}{4}$.

NEET 2025

किसी एक कैमरे में, चार सदृश पतले उत्तल लेन्सों के एक संयोजन को सम्पर्क में अक्षतः व्यवस्थित किया गया है। तब प्रत्येक लेन्स के लिए क्षमता $(p)$ और आवर्धन $(m)$ की तुलना में, संयोजन की क्षमता और कुल आवर्धन होगा, क्रमशः:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

सम्पर्क में क्षमताएँ जुड़ती हैं: $P = 4p$; आवर्धन गुणित होते हैं: $M = m^4$.

NEET 2025

आयतन 30 litre के एक ऑक्सीजन सिलिंडर में ऑक्सीजन के 18.20 moles हैं। सिलिंडर से कुछ ऑक्सीजन को बाहर निकाल लेने के बाद, इसका गेज दाब $27^\circ$C तापमान पर 11 वायुमण्डलीय दाब तक गिर जाता है। सिलिंडर से बाहर निकाली गयी ऑक्सीजन का द्रव्यमान लगभग बराबर है: [दिया है, $R = \frac{100}{12}\ \text{J mol}^{-1}\text{K}^{-1}$, $O_2$ का आण्विक द्रव्यमान $= 32$, 1 atm दाब $= 1.01\times10^5\ \text{N/m}^2$]

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

निरपेक्ष अंतिम दाब $= 12$ atm। $n_2 = \dfrac{PV}{RT} \approx 14.54$ mol; $\Delta n = 3.66$ mol; द्रव्यमान $\approx 117\ \text{g} \approx 0.116\ \text{kg}$.

NEET 2025

किन्हीं उपयुक्त मात्रकों में, एक गतिमान कण का समय ($t$) और स्थिति ($x$) सम्बन्ध $t = x^2 + x$ द्वारा व्यक्त किया जाता है। कण का त्वरण है:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

$v = \dfrac{1}{2x+1}$, $a = v\dfrac{dv}{dx} = -\dfrac{2}{(2x+1)^3}$.

NEET 2025

50 Hz पर 220 V के एक ac शक्ति–संभरण से $20\ \Omega$ का एक प्रतिरोधक, $25\ \Omega$ प्रतिघात का एक संधारित्र और $45\ \Omega$ प्रतिघात का एक प्रेरक श्रेणी–क्रम में संयोजित हैं। परिपथ में संगत धारा और धारा एवं वोल्टेज के बीच कला–कोण है, क्रमशः:

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

$Z = \sqrt{20^2+20^2} = 20\sqrt2 \approx 28.3\ \Omega$; $I \approx 7.8$ A; $\tan\phi = 1\Rightarrow\phi = 45^\circ$.

NEET 2025

सूर्य 27 दिनों में एक बार इसके केन्द्र के परितः घूर्णन करता है। परिक्रमण काल क्या होगा यदि सूर्य को उसकी वर्तमान त्रिज्या के दोगुने तक बिना किसी बाह्य प्रभाव के प्रसार कर दिया जाए? सूर्य को एकसमान घनत्व का एक गोला मान लें।

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

कोणीय संवेग संरक्षित: $I\propto R^2$, अतः $T\propto R^2$। $T_2 = 27\times4 = 108$ दिन।

NEET 2025

एक एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र $B$ में एक इलेक्ट्रॉन की क्वाण्टीकृत गति के लिए एक मॉडल यह कहता है कि इलेक्ट्रॉन की कक्षा से होकर गुज़रने वाला फ्लक्स $n(h/e)$ है जहाँ $n$ एक पूर्णांक है, $h$ प्लैंक नियतांक है और $e$ इलेक्ट्रॉन के आवेश का परिमाण है। मॉडल के अनुसार, अपनी निम्नतम ऊर्जा अवस्था में एक इलेक्ट्रॉन का चुम्बकीय आघूर्ण होगा ($m$ इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान है):

You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

$n=1$: $Br^2 = \dfrac{h}{\pi e}$; $r = \dfrac{mv}{eB}$ से $\mu = \tfrac12 evr = \dfrac{e^2Br^2}{2m} = \dfrac{he}{2\pi m}$.

NEET 2025

तीन सर्वसम ऊष्मा चालक छड़ों को चित्र में दर्शाए अनुसार श्रेणी–क्रम में संयोजित किया गया है। किनारे की छड़ों की ऊष्मा चालकताएँ $2K$ हैं जबकि बीच की छड़ की ऊष्मा चालकता $K$ है। संयोजन के बाएँ सिरे को तापमान $3T$ पर और दाएँ सिरे को $T$ पर बनाए रखा जाता है। छड़ें बाहर से तापरुद्ध हैं। स्थायी अवस्था में, बायीं संधि का तापमान $T_1$ है और दायीं संधि का तापमान $T_2$ है। अनुपात $T_1/T_2$ है:

3T 2K K 2K T₁ T₂ T
You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

समान ऊष्मा धारा: $2(3T-T_1) = (T_1-T_2) = 2(T_2-T)$ से $T_1 = \tfrac{5T}{2}$, $T_2 = \tfrac{3T}{2}$, अतः $\dfrac{T_1}{T_2} = \dfrac{5}{3}$.

NEET 2025

एक समानान्तर पट्टिका संधारित्र की पट्टिकाएँ $d$ से पृथक् हैं। भिन्न परावैद्युतांकों क्रमशः $K_1$ और $K_2$ और मोटाईयों क्रमशः $\frac{3}{8}d$ और $\frac{d}{2}$ के दो सिल्लियों को संधारित्र में प्रविष्ट कराया जाता है। इसके कारण धारिता, पट्टिकाओं के बीच कुछ नहीं होने तब की तुलना में, दो गुना अधिक हो जाती है। यदि $K_1 = 1.25\,K_2$ है, तो $K_1$ का मान है:

K₁ 3d/8 K₂ d/2 d/8
You've reached today's free limit of 20 questions. Log in to keep practising for free.
Explanation

तीन क्षेत्रों की श्रेणी (वायु अंतराल $= d/8$): $\dfrac{d}{2} = \dfrac{3d}{8K_1}+\dfrac{d}{2K_2}+\dfrac{d}{8}$; $K_2 = 0.8K_1$ रखने पर $K_1 = \dfrac{8}{3} \approx 2.66$.

Ready to ace NEET?

Free access · No credit card required

Frequently Asked Questions

हाँ। इस पेज के हर Physics प्रश्न को बिना लॉगिन किए मुफ़्त हल किया जा सकता है, और सही उत्तर व विस्तृत व्याख्या तुरंत देखी जा सकती है।

नहीं। प्रश्न हल करने और उत्तर देखने के लिए किसी खाते की आवश्यकता नहीं है। मुफ़्त खाता बुकमार्क, निजी नोट्स और प्रगति ट्रैकिंग जोड़ देता है।

इस प्रश्न बैंक में NEET के पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQ) और अभ्यास प्रश्न दोनों शामिल हैं — जहाँ लागू हो, हर प्रश्न पर उसका परीक्षा वर्ष अंकित है।